
Chatra : दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए, चतरा के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) जहुर आलम ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री का समय बढ़ा दिया है।पहले यह समय रात 9 बजे तक था, जिसे अब बढ़ाकर 22 से 28 सितंबर तक रात 10:30 बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद, 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रात 2 बजे तक नो-एंट्री लागू किया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि दुर्गा पूजा के कारण लोग देर रात तक बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से भीड़ में दुर्घटनाएं हो सकती हैं और खरीदारी करने वालों को भी परेशानी हो सकती है। इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए एसडीओ ने अंचल अधिकारी और सदर थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यह फैसला मीडिया में आई उन खबरों के बाद लिया, जिसमें बताया गया था कि रात 9 बजे के बाद भी मेन रोड पर बड़े वाहनों के आने से बाजार में भीड़ और अव्यवस्था फैल रही थी।
