Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला खेल विभाग द्वारा 18 व 19 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता विवादों के घेरे में,खेल प्रशिक्षकों की अनुपस्थिति में खिलाड़ियों का किया गया चयन
    Chatra News

    जिला खेल विभाग द्वारा 18 व 19 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता विवादों के घेरे में,खेल प्रशिक्षकों की अनुपस्थिति में खिलाड़ियों का किया गया चयन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। जिला खेल विभाग के तत्वाधान में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में 18 व 19 सितंबर को आयोजित किया जा रहा जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता विवादों के घेरे में आ गया है। खेल कूद युवा कार्य निदेशालय द्वारा पत्रांक 554 दिनांक 10/09/25 के माध्यम निकाले गए पत्र में उल्लेख है कि जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में जिला खेल पदाधिकारी,संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला खेल समन्वयक,खेल प्रशिक्षक (कोच),संबंधित खेल संघ के पदाधिकारी एवं शारीरिक शिक्षक का सहयोग प्राप्त करना है। परंतु आश्चर्यजनक रूप से सभी नियमों को ताक पर रखते हुए जिला में आयोजित चयन प्रतियोगिता में खेल विभाग द्वारा महज खानापूरी की गई। खेल मैदान में शारीरिक शिक्षक एवं खेलो इंडिया डे बोर्डिंग सेंटर की बालिकाओं से चयन प्रक्रिया करवाई गई। इतना पर भी जिला खेल विभाग ने बस नहीं किया। खेल कूद युवा कार्य निदेशालय द्वारा जारी पत्र के आलोक में चतरा खेल विभाग ने भी ज्ञापांक 399/खेल दिनांक 12/09/2025 के माध्यम से पत्र जारी किया। सभी नियमों का उल्लेख भी किया गया,परंतु पत्र किसी भी संबंधित को नहीं भेजा गया। यानी कि पत्र तो टाईप हुआ,परंतु इसे कार्यालय में ही दबा कर रख दिया गया। यहीं पर बात खत्म नहीं हुई।खेल कार्यक्रम में जिन संवेदकों को कार्य आवंटित किए गए हैं,उनसे कोई कार्य नहीं लिया गया बल्कि स्टेडियम में ग्राउंड मार्किंग का काम भी डे बोर्डिंग के बच्चियों से करवाया गया। आपको बताते चलें कि 19 सितंबर को कबड्डी के खिलाड़ियों का चयन होना तय हुआ था। परंतु जब ग्रामीण क्षेत्र की नेशनल स्तर एवं राज्य स्तर की पदक विजेता बालिका खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने स्टेडियम पहुंची तो खेल विभाग के प्रधान सहायक शिवकुमार और एलडीसी रंजीत कुमार ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि यहां सिर्फ बालक का चयन होना है,बालिका का नहीं। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब सिर्फ बालक खिलाड़ियों का चयन होना था तो विभाग ने इससे संबंधित विभागीय पत्र खेल संघों को उपलब्ध क्यूं नहीं करवाया। साथ ही खिलाड़ियों को यह भी बोला गया कि संघ के पदाधिकारियों को इसलिए नहीं बुलाते हैं, क्यूंकि वे लोग बहुत नियम कानून बघारते हैं और हमारे पास इतना फंड नहीं है कि हम खेल प्रशिक्षक (कोच) को बुलाएं। इस बाबत जिला ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि जिला खेल विभाग द्वारा किसी भी खेल संघ को जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता की जानकारी नहीं दी गई है। कहा कि आज जब कबड्डी की बालिका टीम चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने स्टेडियम पहुंची तो यह कहकर वापस कर दिया गया कि आप लोगों की यहां सीट नहीं है,सिर्फ बालक की है। श्री जितेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि जब बालिकाओं के लिए सीट नहीं थी तो इस बाबत पूर्व में कोई जानकारी क्यूं नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि कबड्डी का बालक वर्ग जब चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले रहा था तो इनके कोच कुछ जानकारी प्राप्त करना चाह रहे थे तो कार्यालय कर्मियों ने कहा कि हमलोग खेल संघ को इसलिए नहीं बुलाते हैं,क्योंकि यह लोग कानून बघारते हैं। कम से कम हमलोग का काम शॉटकट में तो हो जा रहा है। वहीं इस बाबत जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने कहा कि विवाद की कोई जानकारी नहीं है। इस बार खेल संघ की ओर से कम सहयोग मिला। उनसे जब पूछा गया कि खेल संघों का आरोप है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है तो उन्होंने कहा कि सबको पत्र दिया गया था। बहरहाल मामला चाहे जो भी हो परंतु इतना तय है कि जिला खेल विभाग द्वारा जिलास्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में जिस प्रकार से चयन प्रक्रिया अपनाई गई उसमें पारदर्शिता का पूरी तरह से अभाव दिखा।एक तरह से इसे महज खानापूर्ति कहा जाए तो आश्चर्य की बात नहीं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित

    March 24, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

    March 24, 2026

    Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.