Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Chatra News

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिले में राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के राजस्व प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, भू-मापी, राजस्व न्यायालय के लंबित मामलों, गैर-मजरूआ भूमि के ऑनलाइन सर्वे सहित राजस्व संबंधी अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त महोदया ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय एवं सुविधा मिल सके।

    उन्होंने विशेष रूप से हंटरगंज में 132 केवी ग्रिड के लिए अपयोजित वन भूमि के एवज में क्षतिपूरक वन रोपण हेतु गैर वन भूमि को 15 दिनों के भीतर चिन्हित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही चतरा अंचल अंतर्गत इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर पार्क एवं मंडल कारा निर्माण समेत अन्य परियोजनाओं हेतु चिन्हित भूमि का प्रस्ताव शीघ्र जिला कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया, ताकि आगे की कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

    बैठक में स्वास्थ्य संबंधी बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कुल 54 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण कराने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से प्रतिवेदन प्राप्त करने को कहा।बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव, रिपोर्ट एवं अद्यतन स्थिति समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व प्रबंधन को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बहन के घर रह रही युवती बनी बिनब्याही मां,नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलुओं पर कर रही है जाँच

    July 17, 2026

    चतरा में प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: आस्था और उल्लास से गूंज उठा शहर

    July 16, 2026

    Chatra News : 20 जुलाई को चतरा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनसमस्याओं और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

    July 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बहन के घर रह रही युवती बनी बिनब्याही मां,नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलुओं पर कर रही है जाँच July 17, 2026
    • चतरा में प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: आस्था और उल्लास से गूंज उठा शहर July 16, 2026
    • Chatra News : 20 जुलाई को चतरा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनसमस्याओं और संगठन विस्तार पर होगा मंथन July 16, 2026
    • Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी July 15, 2026
    • चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान July 15, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण July 14, 2026
    • NO Entry तोड़ने वालों पर CO गौरव कुमार का सख्त एक्शन, दो कोयला हाइवा चालकों पर FIR की July 14, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में झूलते बिजली के तार बने मौत का फंदा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा July 14, 2026
    • Chatra News : बिरजू भुइयां के घर के पास चापाकल बंद — टोले में पानी का विकट संकट July 14, 2026
    • Crime news : राहुल दुबे गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद; पिपरवार‑टंडवा में बड़ी वारदात टली July 14, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.