
चतरा : जिले के चतरा कॉलेज चतरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने दिया एक दिवसीय धरना। धरना के दौरान कॉलेज के प्रिंसपल कार्यालय के मुख्य गेट में ताला लगा नारेबाजी किया। एवीबीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्नातक सेमेस्टर वन 2024 – 28 के परीक्षा परिणाम में निहित त्रुटियों को अविलंब संशोधित कर पुनः परिणाम जारी किया जाय। चतरा कॉलेज के लगभग 50% विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया है।मामले को लेकर अभाविप ने पूर्व में भी विज्ञप्ति दिया गया था। परंतु विज्ञप्ति के आलोक में विश्वविद्यालय द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई। अभाविप स्थापना से लेकर हमेशा छात्र हित समाज हित के लिए कार्य करती है। आगे अभाविप के छात्रों ने कहा है कि 36 घंटे के अंदर पुनः परीक्षा परिणाम जारी किया जाय अन्यथा अभाविप द्वारा उग्र आंदोलन तथा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं मामले को लेकर प्रिंसपल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह मामला विश्वविद्यालय का है। जहां कई कॉलेजों के छात्रों का अंक कम प्राप्त हुआ है।
