Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सिमरिया व गिद्धौर प्रखंड में जांच टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक को किया गया शील
    Chatra News

    सिमरिया व गिद्धौर प्रखंड में जांच टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक को किया गया शील

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिला प्रशासन चतरा द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों एवं नर्सिंग होम पर की जा रही कार्रवाई के क्रम में मंगलवार को देर शाम सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया प्रखंड एवं गिद्धौर प्रखंड में विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार की गई।

    सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज के नेतृत्व में गठित जांच टीम, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, अंचल पदाधिकारी गौरव कुमार राय एवं रेफरल अस्पताल प्रभारी बी.एन. प्रसाद शामिल थे, ने सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बगरा मोड़ स्थित पारस नर्सिंग होम और आशीर्वाद नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। फार्मेसी सेंटर में न तो स्टॉक रजिस्टर पाया गया और न ही कोई पंजीकृत फार्मेसिस्ट मौजूद था। पारस नर्सिंग होम के बेसमेंट से ब्लड टेस्ट और एक्स-रे की मशीनें बरामद की गईं, जहाँ कार्यरत केवल दो स्टाफ सदस्य मिले जो चिकित्सकीय रूप से योग्य नहीं थे और मात्र इंटरमीडिएट तक शिक्षित थे। यही स्टाफ मरीजों का ब्लड सैंपल लेते थे, ब्लड टेस्ट करते थे, रिपोर्ट तैयार करते थे और यहाँ तक कि मरीजों को स्लाइन चढ़ाने और एक्स-रे कराने का कार्य भी करते थे। वहीं दोनों नर्सिंग होम में पंजीकृत चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए तथा बिना चिकित्सक की मौजूदगी में मरीजों को एडमिट कर इंजेक्शन एवं स्लाइन चढ़ाई जा रही थी। इतनी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने दोनों नर्सिंग होम को तत्काल शील कर दिया और इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।

    इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज ने कहा कि बिना पंजीकृत चिकित्सक एवं बिना आवश्यक दस्तावेज के किसी भी परिस्थिति में नर्सिंग होम अथवा क्लीनिक का संचालन किया जाना गंभीर अपराध है। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि मरीजों की जान से खिलवाड़ भी है। हमारी प्राथमिकता आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा है। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील है कि इलाज के लिए केवल मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य संस्थानों पर ही भरोसा करें।

    इसी क्रम में गिद्धौर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न पंचायतों और गांवों में संचालित निजी क्लीनिकों की जांच की। जांच के दौरान ब्रह्मपुर गांव में अवैध रूप से संचालित न्यू जनता हॉस्पिटल पाया गया। सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद द्वारा मौके पर पहुंचकर अस्पताल को तत्काल शील कर दिया गया। वहीं, अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों को सुरक्षित रूप से सदर अस्पताल चतरा में शिफ्ट किया गया। इस अस्पताल के संचालक कैलाश कुमार दांगी के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में बिना अनुमति एवं बिना मान्यता के संचालित किसी भी स्वास्थ्य केंद्र या नर्सिंग होम को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ केवल सरकारी अथवा पंजीकृत निजी स्वास्थ्य संस्थानों से ही प्राप्त करें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : दो वर्षों में ही खंडहर बनी पीसीसी सड़क,कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

    April 26, 2026

    Chatra News : सदर अस्पताल चतरा का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    April 25, 2026

    Chatra News : कान्हाचट्टी की पंचायतों का राज्य स्तर पर बजा डंका: मुख्यमंत्री ने मुखिया विकास उर्फ छोटू सिंह और सुप्रिया कुमारी को किया पुरस्कृत

    April 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : दो वर्षों में ही खंडहर बनी पीसीसी सड़क,कभी भी हो सकती है बड़ी घटना April 26, 2026
    • Chatra News : सदर अस्पताल चतरा का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश April 25, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी की पंचायतों का राज्य स्तर पर बजा डंका: मुख्यमंत्री ने मुखिया विकास उर्फ छोटू सिंह और सुप्रिया कुमारी को किया पुरस्कृत April 24, 2026
    • Chatra News : मुंडन में आए 8 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, घर में पसरा मातम। April 24, 2026
    • Chatra News : भीषण गर्मी को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा का अपील, धूप से बचे और पानी का सेवन करें। April 24, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग April 24, 2026
    • अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर सख्ती: चतरा सिविल सर्जन का कड़ा रुख April 24, 2026
    • Chatra News : हर बच्चे के दिल में स्नेह, हर गाँव में कुपोषण मुक्त भविष्य April 23, 2026
    • Chatra News : झारखंड मैट्रिक परीक्षा 2026 में निशा भारती ने  इतिहास, 485अंक के साथ बनीं जिला टॉपर। April 23, 2026
    • Chatra News : बढ़ती गर्मी से जनजीवन बेहाल, 41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई परेशानी April 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.