Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » शहर के जतराहीबाग लकलकवानाथ मंदिर के समीप खुला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश लाइब्रेरी का उद्घाटन, 24 घंटे मिलेगी सुविधा.
    Chatra News

    शहर के जतराहीबाग लकलकवानाथ मंदिर के समीप खुला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश लाइब्रेरी का उद्घाटन, 24 घंटे मिलेगी सुविधा.

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : बिजली और इंटरनेट के साथ-साथ अन्य मुलभुत सुविधाओं से महरूम होकर बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रहने वाले जिले के छात्र-छात्राओं के अलावे युवा पीढ़ियों कि समस्याओं का समाधान अब हो चुका है। चतरा शहर के जताराहीबाग लकलकवा नाथ मंदिर गुलशन विजन के समीप रीडर्स स्पेस लाइब्रेरी का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन ने फीता काटकर किया। इस दौरान लाइब्रेरी के संचालक गौतम सिंह के अलावा कई शिक्षक और बुद्धिजीवी उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद एसडीपीओ ने लाइब्रेरी का निरीक्षण कर संचालक को बधाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि चतरा में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गुणवत्ता युक्त शिक्षा से महरूम रहने वाले प्रतिभावान जिले के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ यहां के युवा पीढ़ी के लिए यह लाइब्रेरी मिल का पत्थर साबित होगा। एसडीपीओ ने कहा कि चतरा में प्रतिभा की कमी नहीं है, यहां के बच्चों में इतनी क्षमता है कि वह सीमित संसाधनों में भी पढ़ाई कर अपने प्रतिभा का लोहा जिला, राज्य के साथ-साथ देश-विदेश स्तर पर मनवा रहे हैं। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो यहां सुविधाओं के अभाव में एकांत में बैठकर पढ़ाई नहीं कर पाते थे। ऐसे में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रीडर्स स्पेस लाइब्रेरी का चतरा जैसे जिले में शिक्षा जगत के लिये किसी वरदान से कम नहीं है। यहां बैठकर पढ़ने वाले बच्चे निश्चित तौर पर कैरियर में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। वहीं संचालक गौतम सिंह ने बताया कि रीडर्स स्पेस लाइब्रेरी चतरा शहर का एकमात्र सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी है। उन्होंने बताया कि यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऐसी के साथ-साथ हाई स्पीड इंटरनेट, आरामदेह कुर्सी सहित निजी स्थान, डेस्क लाइट व चार्जिंग बोर्ड की व्यवस्था है। संचालक के अनुसार 15 सितंबर तक नामांकन फ्री रखी गई है, वहीं महज 249 देकर बच्चे पूरे महीने अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाकर आराम से पढ़ाई कर सकेंगे। मौके पर धनंजय उर्फ बच्चू सिंह, अभिमन्यु सिंह, जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता शिव बालक सिंह, सत्येंद्र सिंह, गुलशन, आर्यन प्रियांशु, विकास, अभय, राहुल व अनीश सिंह समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं व बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी अजय यादव की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

    July 11, 2026

    Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण

    July 10, 2026

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

    July 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी अजय यादव की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 11, 2026
    • Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश July 10, 2026
    • घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम July 10, 2026
    • चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा July 10, 2026
    • Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी July 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.