
लावालौंग/चतरा : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लावालौंग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उनका विद्युत संयोजन (कनेक्शन) काट दिया गया।
सहायक अभियंता सत्यदेव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई कार्यालय पत्रांक 262/ए0ई0 दिनांक 26 अगस्त 2025 के निदेशानुसार की गई। जांच के दौरान उपभोक्ता अपने घरों में अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में पकड़े गए उपभोक्ताओं की सूची इस प्रकार है रंजीत कुमार यादव पिता भोला यादव ग्राम रतनाग, मनोज महतो पिता दरबारी महतो, चेतलाल यादव पिता प्रेम यादव, लखनगंझु जो पिता मुकुंदगंझु, सत्येंद्र यादव पिता सुरेंद्र यादव, संजय महतो पिता नागेंद्र महतो ग्राम रतनाग, वीरेंद्र साहू पिता केशरी साव, शुक्र मुंडा पिता कारु मुंडा ग्राम तुनगुन,देवेंद्र कुमार पिता–द्वारका राम,ग्राम–लावालौंग,संजय साहू पिता–स्व. महादेव साहू, ग्राम–लावालौंग।
पवन कुमार दास पिता–विजय राम, ग्राम–लावालौंग।
सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में शामिल टीम
बिजली विभाग के कर्मी प्रवीण कुमार भोक्ता, सुजीत कुमार, दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने से बचें और समय पर बिल जमा कर विभाग का सहयोग करें।
रिपोर्टर मो० साजिद
