Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा सदर अस्पताल सर्जन विहीन, मरीजों की बढ़ी मुसीबतऑपरेशन के लिए अब निजी अस्पताल या बाहर जाना मजबूरी
    Chatra News

    चतरा सदर अस्पताल सर्जन विहीन, मरीजों की बढ़ी मुसीबतऑपरेशन के लिए अब निजी अस्पताल या बाहर जाना मजबूरी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है। जिले का यह सबसे बड़ा अस्पताल अब सर्जन विहीन हो गया है। दरअसल, अस्पताल के एकमात्र सर्जन डॉक्टर मनीष लाल का हाल ही में स्थानांतरण हो गया है। यही नहीं, ऑपरेशन के दौरान सबसे अहम भूमिका निभाने वाले एनेस्थीसिया विभाग की हालत भी दयनीय है। यहां पदस्थापित तीन एनेस्थेटिक में से दो डॉक्टर कार्तिक उरांव और डॉक्टर प्रवीण कुमार—का तबादला हजारीबाग कर दिया गया है। अब पूरा विभाग और मरीजों की जिम्मेदारी डॉक्टर पंकज कुमार के कंधों पर आ गई है, जो पहले से ही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक होने के साथ-साथ सीएचसी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। डॉक्टर मनीष लाल के रहते सामान्य ऑपरेशन से लेकर कई अहम सर्जरी तक की सुविधा सदर अस्पताल में उपलब्ध थी। अब हालात ऐसे हैं कि मरीजों को छोटे से छोटे ऑपरेशन के लिए भी निजी नर्सिंग होम या शहर से बाहर जाना पड़ेगा। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। बतादें की 31 जुलाई की ट्रांसफर लिस्ट ने बिगाड़ी व्यवस्था
    स्वास्थ्य विभाग की 31 जुलाई को जारी स्थानांतरण सूची में चतरा के 7 चिकित्सकों के नाम शामिल हैं। इनमें
    सर्जन डॉक्टर मनीष लाल,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजहरुल शाही,
    एनेस्थेटिक डॉक्टर कार्तिक उरांव व डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर सैयद हिदायतुल्लाह,सिमरिया के डॉक्टर अशोक कुमार और डॉक्टर अंगराज का नाम शामिल है। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने चतरा से सात डॉक्टरों को हटा दिया, जबकि बदले में मात्र एक डॉक्टर की पोस्टिंग की गई है। ऐसे हालात में चतरा सदर अस्पताल की स्थिति फिर से अनुमंडल स्तरीय अस्पताल जैसी हो गई है। अब देखना यह है कि सरकार यहां समय पर नए चिकित्सक भेजती है या फिर सीएस और डीएस को मरीजों की परेशानी के साथ अकेले ही जूझना होगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल.

    July 21, 2026

    Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग

    July 21, 2026

    Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल. July 21, 2026
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    • Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक July 21, 2026
    • Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग July 20, 2026
    • खबर का असर: चार दिनों में ही ठीक हुआ खराब चापाकल, ग्रामीणों को मिली राहत July 20, 2026
    • बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा July 20, 2026
    • चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, टीएसपीसी का वांछित उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार,लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया इलाके से हुई गिरफ्तारी July 20, 2026
    • Chatra News : इटखोरी में 60 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, उड़ीसा के गुलगुलिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार July 19, 2026
    • भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद July 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.