Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
Chatra News

चतरा जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन

चतरा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप हैलीपेड मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर चतरा जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में वॉलीबॉल,कबड्डी, वेटलिफ्टिंग,कुश्ती खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी,जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार,जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर जिला ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो शाहबान,जिला वेटलिफ्टिंग संघ के उपाध्यक्ष अबुल जमाल शादी, कोषाध्यक्ष निशांत जायसवाल, वेटलिफ्टिंग कोच मो कैफ़ी समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

इसके अलावा हंटरगंज प्रखंड फुटबाल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता,सिमरिया प्रखंड के प्लस टू विद्यालय लेपो मैदान में बालक एवं बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता, गिद्धौर प्रखंड के पिंडारकोन मैदान में बालक/बालिका का एथलेटिक्स,बॉलीबॉल,हॉकी, बचरा(पिपरवार) के चार नंबर ग्राउंड पर बालक/बालिका वर्ग का एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Leave a Response