Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर पार्क एवं मंडल कारा के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण
    Chatra News

    इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर पार्क एवं मंडल कारा के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने जिले में प्रस्तावित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, राजस्व उप निरीक्षक पंकज कुमार दुबे सहित सदर अंचल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।उपायुक्त पहले चंगेर पहुँचीं जहाँ उन्होंने इंडस्ट्रियल पार्क के लिए लगभग 25 एकड़ के क्षेत्र को चिन्हित करने हेतु स्थल का अवलोकन किया। इसके बाद वे किशुनपुर पहुँचीं और वहाँ सोलर पार्क के लिए लगभग 25 एकड़ क्षेत्र से ज्यादा के चिन्हांकन के उद्देश्य से स्थल का निरीक्षण किया। अंत में पारीडीह जाकर मंडल कारा के लिए लगभग 25 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का स्वरूप अभी प्रस्तावित है और आज का निरीक्षण केवल भूमि चिन्हित करने तथा आगे की प्रक्रियाओं के लिए प्रारम्भिक आकलन करने के लिए था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमसम्मत तरीके से की जाए तथा हर आवश्यक औपचारिकता समयबद्धता के साथ पूरी की जाए ताकि आगे की योजना-प्रक्रिया में किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न हो। उपायुक्त ने कहा कि यदि इन प्रस्तावित परियोजनाओं को लागू किया गया तो इससे जिले में औद्योगिक गतिविधियाँ सक्रिय होंगी, ऊर्जा क्षेत्र में वृद्धि संभव होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बल मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि स्थानिक आवश्यकताओं, पर्यावरणीय पहलुओं और सामाजिक हितों का समुचित ध्यान रखते हुए ही आगे की कार्यवाही की जाए।
    निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी स्थल की स्थिति, सड़क-संरचना, जल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए पुनः रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे ताकि प्रस्तावित योजनाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय सुविवेकपूर्ण ढंग से लिया जा सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन

    July 5, 2026

    Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस

    July 5, 2026

    शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    July 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.