Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा,उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक
    Chatra News

    जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा,उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावशीलता पर गहन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योजनाओं के सुगम क्रियान्वयन, लाभुकों तक समुचित लाभ पहुंचाने, जमीनी स्तर पर कार्यों की गति एवं लंबित बिंदुओं के समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कड़ा निर्देश

    बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने हंटरगंज एवं प्रतापपुर प्रखंड के सीडीपीओ को क्षेत्र भ्रमण कर लाभुकों तक योजना का लाभ सुनिश्चित कराने एवं कार्य में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए।

    ई-केवाईसी कार्य में तीव्रता लाने पर बल

    बैठक में फेशियल रिकॉग्निशन आधारित ई-केवाईसी कार्य में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने लंबित ई-केवाईसी शिविरों को शीघ्र संचालित करने तथा आवश्यकतानुसार पुनः कैंप आयोजित करने हेतु जिला सूचना पदाधिकारी (DIO) को निर्देशित किया।

    सेविकाओं की कार्यप्रणाली पर कड़ी निगरानी

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 70% से कम कार्य निष्पादन करने वाली सेविकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा तथा उनके मानदेय वृद्धि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सेविकाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु अनुशासनात्मक कार्रवाई से भी परहेज़ नहीं किया जाएगा।

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष जोर

    बैठक में निर्देश दिया गया कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के आवेदन पत्र समयबद्ध रूप से संकलित कर संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएँ। साथ ही, कक्षा 8 से 12 तक अध्ययनरत सभी पात्र बालिकाओं को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर पंजीकृत कर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया।

    समर अभियान एवं कुपोषण पर प्रभावी पहल

    उपायुक्त ने समर अभियान अंतर्गत ग्रोथ मॉनिटरिंग को वैज्ञानिक एवं सटीक तरीके से अद्यतन करने तथा कुपोषित बच्चों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    सखी वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा एवं सुधार पर चर्चा

    बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता, परामर्श एवं संरक्षण उपलब्ध कराने हेतु सेंटर की कार्यशैली को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  रीना साहू, समर अभियान के जिला क्षेत्रीय प्रबंधक शंभू बड़ाईक, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिले की सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई

    June 27, 2026

    Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी

    June 27, 2026

    चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    • कान्हाचट्टी के युवाओं ने तय किया हजारों किलोमीटर का रोमांचक सफर, नेपाल से लेह-लद्दाख और कश्मीर तक की यात्रा बनी प्रेरणा June 27, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.