Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग उपप्रमुख पर प्रेम प्रसंग में एक लाख इक्कीस हजार रुपये की अवैध वसूलने करने का लगा आरोप
    Chatra News

    लावालौंग उपप्रमुख पर प्रेम प्रसंग में एक लाख इक्कीस हजार रुपये की अवैध वसूलने करने का लगा आरोप

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड के उप प्रमुख महमूद खान के ऊपर एक प्रेम प्रसंग में एक लाख इक्कीस हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला थाना में दर्ज कराया गया है।उक्त विषय के संबंध में हेडुम पंचायत के कोची गांव के एक दलित परिवार के व्यक्ति नें आवेदन देकर कहा है कि विगत 12 अगस्त की शाम जबड़ा गांव निवासी प्रमोद साव का पुत्र रवि कुमार मेरे घर आया था।वह मेरी नाबालिक पुत्री के साथ घर में बात कर रहा था इसी दौरान गांव वाले दरवाजा बंद कर दिए।सुबह जब दोनों से पूछताछ हो रहा था इसी बीच उप प्रमुख महमूद खान आकर आक्रोशित होकर कहने लगा कि बैठो पहले फैसला होगा।इसके बाद महमूद खान नें रवि के पिता को फोन करके बोला की एक लाख इक्कीस हजार रुपये लेकर आओ नहीं तो बहुत बुरा होगा।खबर सुनते ही प्रमोद साहू पैसों की व्यवस्था करके आया।इसके बाद उससे पैसे लेकर उप प्रमुख महमूद खान लड़के को जाने दे दिया।आगे आवेदन में लिखा है कि मैं काम करने के लिए मध्य प्रदेश में रहता हूं।जब मुझे घटना की बात पता चला तो आनन फानन में घर पहुंचा।यहां आकर मुझे जानकारी मिली कि पैसे लेने की बात का विरोध करने पर महमूद खान के आदमियों नें मेरी पत्नी,पुत्री और तीन अन्य ग्रामीणों को भी मारपीट किया है।नाबालिक के पिता नें आरोप लगाया है कि मेरी नाबालिक पुत्री के इज्जत आबरू के बदले सौदेबाजी किया गया है।ऐसा करने का अधिकार उप प्रमुख महमूद खान को किसने दिया।लड़की के पिता नें छानबीन करते हुए महमूद खान एवं उसके सहयोगियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस विषय पर उप प्रमुख महमूद खान से पूछे जाने पर उसने बताया कि बैठक में मैं उपस्थित था।लेकिन पैसा कौन लिया और किसके पास है इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

    मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सिमरिया पुलिस ने दो अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार , जंगल से मिले करीब छह लाख की अफीम—तीसरा फरार

    May 30, 2026

    चतरा सदर थाना की जेएसआई फिरदौस नाज़ बनी महिला थाना प्रभारी

    May 30, 2026

    Chatra News : नौतपा की तपिश और बारिश का संतुलन तय करेगा मानसून का मिजाज, कीट-रोगों पर भी पड़ता है असर : आचार्य अमित कुमार मिश्रा

    May 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सिमरिया पुलिस ने दो अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार , जंगल से मिले करीब छह लाख की अफीम—तीसरा फरार May 30, 2026
    • चतरा सदर थाना की जेएसआई फिरदौस नाज़ बनी महिला थाना प्रभारी May 30, 2026
    • Chatra News : नौतपा की तपिश और बारिश का संतुलन तय करेगा मानसून का मिजाज, कीट-रोगों पर भी पड़ता है असर : आचार्य अमित कुमार मिश्रा May 30, 2026
    • चतरा पुलिस लाइन में धमाकेदार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, चतरा एसोसिएशन ने पुलिस को 2-0 से रौंदा May 29, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु और सोहावन में वन रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प May 29, 2026
    • Chatra News : जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित May 29, 2026
    • Chatra News : जल संकट पर पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी की पहल, बंद पड़ी जलमीनारों की मरम्मत की उठाई मांग May 29, 2026
    • Chatra News : इटखोरी पुलिस ने 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार May 28, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में पुलिस की लगातार कार्रवाई से  भारी मात्रा में अफीम, डोडा व पोस्ता दाना बरामद May 27, 2026
    • chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, बक़रीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम May 27, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.