Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » संदेहास्पद स्थिति में युवक की हुई मौत , हत्या या आत्महत्या नही हो पाया स्पष्ट
    Chatra News

    संदेहास्पद स्थिति में युवक की हुई मौत , हत्या या आत्महत्या नही हो पाया स्पष्ट

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इटखोरी/चतरा : धनखेरी गांव निवासी 25 वर्षीय प्रमोद यादव पिता श्री इंदो यादव की मौत बीती रात संदेहास्पद स्थिति में हो गयी । मृतक युवक का शव घर के ही पास मचान से फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया । युवक के परिजनों ने बताया कि बीती रात 7 से 7:30 बजे के लगभग उसके मोबाइल पर एक कॉल आया उसके बाद वह खाना खाकर अपनी बाइक लेकर निकल गया, जब देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा तो उसे घर के आस-पास व अन्य स्थानों पर खोजा गया । इस दौरान उसका मोबाइल बन्द , नॉट रिचेबल बताया तो कभी रिसीव हुआ लेकिन बात नही हो पाई । इस दौरान उसे अशोक व आशीष ने जब खोजबीनकर घर पहुंचे तो लगभग 1:00 बजे युवक का शव मचान में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया । इसके पश्चात उसके शव को परिजन घर ले गए । युवक की मोटरसाइकिल भी पास ही खड़ी है , जब उसका मोबाइल पॉकेट से निकाला गया तो उसके मोबाइल से सारे कॉल डिटेल डिलीट पाया गया । युवक के भाई ने हत्या के आशंका जताई है हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस गहन जांच कर रही है । यह मामला हत्या है या आत्महत्या अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है ।युवक के गला के नीचे दाग के भी निशान है । फिलहाल युवक के शव को सदर अस्पताल चतरा भेजकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया । इधर युवक के मोबाइल का कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है । युवक एक पुत्र व पत्नी को जीवन के बीच मझधार में छोड़कर चला गया । युवक की मौत से परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया । खबर लिखे जाने तक थाना में एफआईआर दर्ज नही हो पाया था । इस मौके पर एसआई सुनील दुबे की संजय कुमार रोशन अंचल कर्मचारी तुलसी कुमार समेत अन्य उनुपस्थित थे ।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, कार व अवैध शराब की खेप जब्त..!

    August 24, 2026

    शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    August 23, 2026

    Chatra News : राजपुर वॉलीबॉल टीम बनी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, कार व अवैध शराब की खेप जब्त..! August 24, 2026
    • शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण के मामले में आरोपी गिरफ्तार August 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर वॉलीबॉल टीम बनी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता August 23, 2026
    • हेमन्त सरकार से सवाल: छात्रों पर लाठी-चार्ज, लोकतंत्र पर किसने चुप्पी तोड़ी August 22, 2026
    • Crime News : चतरा के चांदनी होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़,12 गिरफ्तार August 22, 2026
    • चतरा शहर के चर्चित तालाब छठ तलाब में एक युवक की डूबने से हुई मौत August 21, 2026
    • Crime News : चांदनी होटल में पुलिस की छापेमारी, पांच युवती समेत नौ गिरफ्तार August 21, 2026
    • Chatra News : मांडू विधायक ने चतरा बाईपास की बदहाली पर प्रशासन को दिया अल्टीमेटम August 21, 2026
    • चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने की अपराध समीक्षा बैठक,संगठित अपराध तथा अफीम तस्करों पर नकेल कसने का निर्देश August 20, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु में भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, आयोजक टीम युवा शक्ति क्लब ने जीता खिताब August 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.