Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं संबंधित विभागों की लंबित मामलों पर विस्तृत समीक्षा
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं संबंधित विभागों की लंबित मामलों पर विस्तृत समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में की अध्यक्षता में जिला भू-अर्जन, परिवहन, राजस्व, राजस्व संग्रहण, अभिलेखागार, खनन, निबंधन एवं उत्पाद से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्त सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की। इसमें प्रमुख रूप से विभिन्न परियोजनाओं हेतु भूमि हस्तांतरण एवं भूमि चिन्हितिकरण, CA Land, FRA, NOC से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति, NGDRS पोर्टल (प्रतिबंधित सूची) पर प्रविष्टि हेतु सूची प्राप्त करने एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रगति, राजस्व शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा, लंबित दाखिल-खारिज एवं अस्वीकृत किए गए आवेदनों की स्थिति, उत्तराधिकारी एवं आपसी बंटवारा के आवेदन, परिशोधन पोर्टल पर लंबित मामलों का निष्पादन, e-Court के माध्यम से राजस्व न्यायालय में लंबित एवं निष्पादित मामलों का ब्योरा तथा आयोजित राजस्व न्यायालय दिवस से संबंधित समीक्षा शामिल रही। इसके अतिरिक्त भूमि-मापी से संबंधित लंबित मामलों, राजस्व शाखा के द्वारा विभिन्न कार्यालय पत्रांक से मांगे गए प्रतिवेदनों की प्रगति, GM भूमि के GIS Mapping हेतु लंबित प्रकरणों एवं लंबित जाति, आय, आवासीय एवं EWS प्रमाण पत्रों की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि भूमि हस्तांतरण, प्रमाण पत्र निर्गत एवं दाखिल-खारिज जैसे कार्य सीधे जनता के जीवन और अधिकारों से जुड़े होते हैं, अतः इनकी प्राथमिकता के साथ निष्पादन किया जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़े कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की तथा समस्याओं एवं अड़चनों से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक का समापन सभी विभागीय पदाधिकारियों को उनके-उनके दायित्वों की पुनः याद दिलाते हुए और जनहित में संवेदनशील व तत्पर रहने के निर्देशों के साथ हुआ। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : शिक्षा दीप कोचिंग में सम्मान समारोह आयोजित, जिला टॉपर सहित कई विद्यार्थी हुए सम्मानित

    May 10, 2026

    चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त

    May 10, 2026

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : शिक्षा दीप कोचिंग में सम्मान समारोह आयोजित, जिला टॉपर सहित कई विद्यार्थी हुए सम्मानित May 10, 2026
    • Ranchi News : गर्मी में ब्लैक कोट की मार से राहत? केंद्र ने वकीलों के ड्रेस कोड पर बड़ा कदम उठाया! May 10, 2026
    • चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त May 10, 2026
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.