Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Sunday, October 19, 2025
Chatra News

झारखंड सरकार पंचायती राज के छः दिवसीय अवलोकन भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए राजपुर मुखिया।

Chatra : सोमवार से शुरू हो रहे झारखंड सरकार के पंचायती राज के छः दिवसीय अंतरराज्यीय क्षेत्र भ्रमण एवं अवलोकन कार्यक्रम में राज्य से कुल 28 लोग शामिल हुए हैं। वही इस कार्यक्रम के लिए चतरा जिला से एक मात्र मुखिया विकास कुमार सिंह कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत से चुने गए है। इस कार्यक्रम में अलग अलग राज्यों में जाकर वहां के संस्कृति और पंचायती राज व्यवस्था किस प्रकार विकास के कार्य करती है उसका अवलोकन करना है। राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य अलग अलग राज्यों के पंचायती राज व्यवस्था को देखना, समझना और उस अनुभव को अपने पंचायत क्षेत्र में उतारना है। इससे पूर्व में भी राजपुर मुखिया विकास कुमार सिंह आई आई एम बोधगया में मास्टर ट्रेनर का कई प्रशिक्षण ले चुके है।

विकाश कुमार कान्हाचट्टी

Leave a Response