Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » ओबीसी आरक्षण पर फिर गरमाई सियासत: 6 अगस्त को झारखंड राजभवन घेराव की तैयारी तेज
    Hazaribagh News

    ओबीसी आरक्षण पर फिर गरमाई सियासत: 6 अगस्त को झारखंड राजभवन घेराव की तैयारी तेज

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 30, 2025Updated:July 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग : झारखंड में ओबीसी आरक्षण को लेकर राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज जिला सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष साहू ने आगामी 6 अगस्त को रांची स्थित राजभवन का घेराव करने की घोषणा की। यह घेराव कार्यक्रम राज्य में ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% करने, जातिगत जनगणना, पिछड़ा वर्ग मंत्रालय गठन, तथा 50% आरक्षण सीमा खत्म करने की मांगों को लेकर किया जाएगा।

    प्रेस वार्ता की अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की, जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, प्रवक्ता डॉ. प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप, सचिव रेणु कुमारी और समन्वयक रीतलाल मंडल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    अध्यक्ष साहू ने कहा कि झारखंड बनने के समय ओबीसी को 27% आरक्षण प्राप्त था, जिसे बाबूलाल मरांडी सरकार ने घटाकर 14% कर दिया। “इस कटौती के कारण ओबीसी समाज आज भी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है,” उन्होंने कहा।

    उन्होंने बताया कि 2022 में झारखंड विधानसभा ने 27% आरक्षण की बहाली का विधेयक पारित किया था, लेकिन राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कानूनी सलाह का हवाला देते हुए इसे लौटा दिया, जिससे इसे लागू नहीं किया जा सका। उन्होंने राज्यपाल की भूमिका और केंद्र सरकार की निष्क्रियता को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

    साहू ने यह भी बताया कि 25 जुलाई को दिल्ली में हुए ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओबीसी हितों की रक्षा को लेकर संकल्प लिया। उन्होंने जातिगत जनगणना, 50% आरक्षण सीमा हटाने और सामाजिक समावेश को पार्टी की प्राथमिकता बताया और अपनी पिछली चूकों को सुधारने का वादा किया।

    प्रदेश ओबीसी कांग्रेस नेताओं ने झारखंड के लोगों से 6 अगस्त को रांची राजभवन पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    July 13, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.