Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कस्तूरबा विद्यालय में वसूली और प्रताड़ना का मामला आया प्रकाश में
    Chatra News

    कस्तूरबा विद्यालय में वसूली और प्रताड़ना का मामला आया प्रकाश में

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौंक के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में इन दिनों अवैध वसूली और प्रताड़ना का मामला प्रकाश में आया है।उक्त विषय को लेकर मंधनियां पंचायत के गड़यानी गांव की एक महिला ने विडिओ के माध्यम से स्कूल में हो रहे अत्याचार से बालिकाओं को मुक्त करने की गुहार लगाई है। महिला ने बताया है कि मेरी पुत्री धनवंती कुमारी कस्तूरबा विद्यालय में नवमी कक्षा में पढ़ाई करती है। वहां शिक्षिका कंचन सिंह के द्वारा आए दिन बालिकाओं को प्रताड़ित एवं मारपीट किया जाता है।धनवंती नें बताया कि हम सुबह के समय ब्रश कर रहे थे इसी बीच कंचन मैडम आकर मेरे कान के पास ( कनपटी)में जोरदार तमाचा मार दिया।तमाचा इतना जोरदार था कि मैं चक्कर खाकर तत्काल वहीं बैठ गई।इसके बाद से मेरे कान और कनपटी में हमेशा दर्द रहने लगा।किसी तरह घर में खबर भेज कर मैंने अपनी मां को बुलाकर स्कूल से निकलकर अपना इलाज कराया।जिसमें लगभग पांच हजार रुपये खर्च हुए।धनवंती की मां ने बताया कि जब हम टीसी लेने गए तो स्कूल की कुछ बच्चियों ने गुप्त रूप से आवेदन लिखकर मुझे दिया और कहा कि आप सिर्फ थाना में जाकर दे दीजिएगा।आवेदन में लिखा है कि कस्तूरबा में हमारे साथ हो रहे अत्याचारों से हमें मुक्त कराएँ।धनवंती नें बताया कि स्कूल में हमें सुबह में मात्र दो रोटी और रात को भी सिर्फ दो रोटी ही खाने के लिए दिया जाता है।दोपहर में थोड़ा चावल दिया जाता है।और खाना भी हम बालिकाओं से ही बनवाया जाता है।रसोईया के द्वारा सिर्फ भोजन वितरण किया जाता है।अक्सर राशन कम मिलने के कारण दर्जनों बच्चियों का भोजन घट जाता है और उन्हें भूखे ही रहना पड़ता है।मां-बाप मिलने जाते हैं तो घर से खाने पीने का सुखा सामान लेकर जाते हैं जो कुछ दिनों तक चलता है।स्कूल में ना ही हमें कभी चना दिया जाता है और ना ही सूजी,फल या दूध नसीब होता है।इधर कस्तूरबा में ही अध्यनरत कोमल कुमारी के भाई गुड्डू गंझू नें बताया कि नामांकन के लिए मुझसे पांच हजार रुपये लिए गए थे।वहीं धनवंती की मां नें बताया कि मुझसे भी पांच हजार रुपये मांगे गए थे।परंतु बहुत अनुनय विनय के बाद पंन्द्रह सौ रूपए में धनवंती का नामांकन हुआ था। पूछे जाने पर दोनों व्यक्तियों नें बताया कि उक्त पैसे हमने ओरी गांव की प्रमिला देवी को दिए थे।जिन्होंने वार्डन अनिता कुमारी को मिठाई के पॉलिथीन में करके पैसे दिए थे।इधर प्रमिला से पूछे जाने पर उन्होंने पैसे लेने की बात से इनकार कर दिया।ज्ञात हो की पूर्व में भी कई बार बच्चियों के साथ प्रताड़ना एवं कम भोजन का मामला प्रकाश में आता रहा है।उक्त विषय के संबंध मे वार्डन अनिता कुमारी से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि नामांकन करवाने वाले अभिभावकों से खुशी खुशी मिठाई खा लेते हैं सभी मिलकर।परंतु नामांकन के लिए पैसे लेने और कम भोजन देने का आरोप बेबुनियाद है।

    लावालौंग, मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण

    June 29, 2026

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण June 29, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के जागरूकता अभियान में बिना हेलमेट वालों को समझाया, सुरक्षित सफर का लिया संकल्प June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश June 29, 2026
    • चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार June 29, 2026
    • Chatra News : एसआईआर को लेकर बूथ स्तर पर झामुमो ने तेज की तैयारी, बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण June 28, 2026
    • Hazaribagh News : धूल-प्रदूषण और हादसों से बढ़ी चिंता, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग; नहीं हुई सुनवाई तो हजारों लोग उतरेंगे सड़क पर। June 28, 2026
    • Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत June 28, 2026
    • चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ June 28, 2026
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.