Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिलास्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    Chatra News

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिलास्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत संचालित समग्र शिक्षा अभियान और झारखंड शिक्षा परियोजना, चतरा के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिलास्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंप बालक/बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी विधिवत दीप  प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को सामूहिक रूप से खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर किया गया।

    तत्पश्चात उपायुक्त ने मैदान में पहुंचकर प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को मन लगाकर, अनुशासित ढंग से खेल खेलने की प्रेरणा दी। अपने संक्षिप्त संबोधन में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने कहा कि चतरा जिले में पहली बार जिला स्तर पर लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है, जो कि नन्हें बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करने की एक सराहनीय पहल है। कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को इस मंच के माध्यम से राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी 12 प्रखंडों से बालक एवं बालिका वर्ग की 12-12 टीमें भाग ले रही हैं, और जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  प्राप्त करने वाले टीमें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर खेल भावना का परिचय दिया, जिसके पश्चात उपायुक्त एवं उपविकास आयुक्त ने फुटबॉल में किक मारकर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया। मौके पर पत्रकार बंधुओं से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के लिए जर्सी, जूतों की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि वे उचित सुविधा के साथ खेल सकें। सभी बच्चे खेल के दौरान  जर्सी जूते पहनकर मैदान में उतरेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं, जिससे उनमें टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है।

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष  जितेंद्र चंद्रवंशी, तकनीकी पदाधिकारीगण एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित थे।

    जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार प्रकट किया गया है।

    बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक फुटबॉल मुकाबले जारी, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    बालक एवं बालिका वर्ग के बीच हुए कई रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँचा दिया। विभिन्न प्रखंडों की टीमों ने अनुशासन, तकनीक और जुझारूपन के साथ प्रदर्शन किया।

    बालक वर्ग – प्रमुख परिणाम:

    चतरा ने प्रतापपुर को 1-0 से हराया। टंडवा ने मयूरहंड को 2-0 से पराजित किया। गिद्धौर ने सिमरिया पर 2-0 से जीत दर्ज की। हंटरगंज ने कान्हाचट्टी को 2-0 से हराया। लावालौंग ने चतरा को 2-0 से पराजित किया। टंडवा ने कुंदा को 2-0 से हराया। गिद्धौर ने इटखोरी को 3-0 से शिकस्त दी। हंटरगंज ने पत्थलगड़ा पर 2-0 से जीत दर्ज की। लावालौंग ने गिद्धौर को पराजित कर अगले दौर में स्थान सुनिश्चित किया।

    बालिका वर्ग – प्रमुख परिणाम:

    चतरा ने टंडवा को 1-0 से हराया। मयूरहंड ने प्रतापपुर को 2-0 से पराजित किया। हंटरगंज ने पत्थलगड़ा को शानदार 4-0 से हराया। लावालौंग ने कुंदा पर 1-0 से जीत दर्ज की। चतरा ने सिमरिया को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित किया। इटखोरी ने मयूरहंड को 2-0 से हराया। कान्हाचट्टी ने हंटरगंज को कड़े मुकाबले में 1-0 से मात दी। लावालौंग ने गिद्धौर को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

    पूरे दिन खेल के मैदान में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और उमंग का माहौल रहा। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों और अभिभावकों की उपस्थिति ने प्रतियोगिता को और अधिक प्रेरणादायक बनाया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई

    June 27, 2026

    Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी

    June 27, 2026

    चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    • कान्हाचट्टी के युवाओं ने तय किया हजारों किलोमीटर का रोमांचक सफर, नेपाल से लेह-लद्दाख और कश्मीर तक की यात्रा बनी प्रेरणा June 27, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.