Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन
    Chatra News

    उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आम नागरिकों को उनके द्वार पर ही सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में चतरा जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार जिले के सभी 12 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इन शिविरों का आयोजन दो चरणों (Term-I एवं Term-II) में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और राजस्व मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

    शिविरों के आयोजन का उद्देश्य:

    आमजनों को उनके निकटतम अंचल में ही राजस्व से संबंधित सेवाएं प्रदान करना। दाखिल-खारिज, नामांतरण, बंटवारा, प्रमाण-पत्र निर्गमन जैसे मामलों का त्वरित एवं ऑन-स्पॉट निपटारा। जनता दरबार में प्राप्त लंबित राजस्व विषयक आवेदनों का समाधान। भूमि रिकार्ड से संबंधित त्रुटियों का सुधार।लोगों में राजस्व प्रक्रिया के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना।

    शिविरों की तिथि एवं स्थान:

    शिविर का संचालन प्रत्येक अंचल कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 10:00 बजे से किया जाएगा।

    प्रथम चरण (Term-I):

    16 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक (3 दिन)अंचल: चतरा, गिद्धौर, कुंदा, लावालौंग, हंटरगंज, प्रतापपुर 21 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक (3 दिन) अंचल: सिमरिया, टंडवा, पत्थलगड़ा, कान्हाचट्टी, इटखोरी, मयूरहंड

    द्वितीय चरण (Term-II):

    29 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 सभी अंचलों में एक साथ शिविर का आयोजन

    शिविर की विशेषताएं:

    शिविर स्थल पर संबंधित अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक आवेदन को प्राथमिकता से लेकर त्वरित निपटारा किया जाएगा। दाखिल-खारिज, रसीद निर्गमन, भू-प्रमाण पत्र, आय/जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, रसीद अद्यतन, नामांतरण, बंटवारा आदि से संबंधित सभी कार्य संपादित किए जाएंगे। जनता को ऑन-स्पॉट सेवा एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।  शिविर की Geo Tag फोटो एवं वीडियो जिला स्तर पर संकलित की जाएगी।

    अंचल अधिकारियों हेतु निर्देश:

    उपायुक्त  द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी अंचलाधिकारी अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के माध्यम से शिविर की सूचना अधिकतम लोगों तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। पंचायत भवन, स्कूल, हाट-बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर माइकिंग, पोस्टर-बैनर, जनप्रतिनिधियों की मदद से प्रचार-प्रसार किया जाए। शिविर के दौरान आने वाले आवेदनों की Geo Tag फोटो/वीडियो संलग्न करते हुए जिला को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। शिविर से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के लिए आमजन अपने संबंधित अंचल कार्यालय या शिविर में उपस्थित वरीय अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन, चतरा आमजनों से अपील करता है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी अंचल कार्यालय में आयोजित विशेष राजस्व शिविर में भाग लें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    March 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

    March 25, 2026

    Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.