Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हेडुम पंचायत में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बन रहे हैं स्थानीय ग्रामीण,मंदिर और मस्जिद एक साथ बनाकर दिया भाईचारे का संदेश
    Chatra News

    हेडुम पंचायत में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बन रहे हैं स्थानीय ग्रामीण,मंदिर और मस्जिद एक साथ बनाकर दिया भाईचारे का संदेश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : प्रखंड अंतर्गत हेडुम पंचायत निवासी कामख्या सिंह भोक्ता ने हिंदू-मुस्लिम एकता की अहम मिसाल पेश कर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब पेश कर दिया है। उन्होंने अपने आंगन में एक ही स्थान पर मंदिर और मस्जिद का निर्माण कर वर्षों से पूजा-पाठ और इबादत एकसाथ निभाते हुए सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। करीब 100 वर्षों से कामख्या सिंह भोक्ता न सिर्फ रामनवमी जैसे हिंदू पर्व, बल्कि मोहर्रम जैसे मुस्लिम पर्व भी पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाते आ रहे हैं। उनके घर में इन दोनों त्योहारों को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी के साथ मनाया जाता है, जिसमें हर धर्म और समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं। भोक्ता जी घरों में 10दिनों तक उपवास रखते हुए इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हुए देखा गया है।
    कामख्या सिंह का कहना है, “धर्म इंसान को जोड़ने का माध्यम है, न कि तोड़ने का। सभी धर्मों का मूल उद्देश्य प्रेम, शांति और भाईचारा फैलाना है।” उनका यह दृष्टिकोण न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि समूचे समाज के लिए एक मजबूत संदेश देता है। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि कामख्या सिंह का यह प्रयास सांप्रदायिक सौहार्द को नई दिशा दे रहा है। हेडुम पंचायत ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों में भी उन्हें एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इस पहल की क्षेत्र भर में सराहना हो रही है, और लोग इसे वर्तमान समय में साम्प्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता का आदर्श उदाहरण मान रहे हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026

    ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.