Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में अवैध अफीम खेती के रोकथाम एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यशाला का आयोजन
    Chatra News

    चतरा में अवैध अफीम खेती के रोकथाम एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यशाला का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती की रोकथाम एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को लेकर एक जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर पारंपरिक एवं विधिवत रूप से किया गया।

    उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का उद्देश्य

    इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य जिले में अवैध अफीम उत्पादन की रोकथाम, नशीले एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस विषय पर प्रशिक्षित एवं सजग बनाना था। यह कार्यशाला राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय नशा उन्मूलन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    उपस्थित एवं सहभागिता

    इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी, सभी विभागीय कार्यालय प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

    उपायुक्त का संदेश

    उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने कहा अवैध अफीम की खेती न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि यह सामाजिक ढांचे को भी कमजोर करती है। जिले में अफीम उत्पादन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक और पुलिस टीम संयुक्त रूप से कार्य करें तथा प्रत्येक स्तर पर जन-जागरूकता फैलाएं।उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण स्तर पर व्यापक अभियान चलाकर नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा छात्रों, युवाओं और किसानों के बीच विशेष संवाद आयोजित करने का निर्देश दिया।

    पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य

    पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा चतरा जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है कि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ से संबंधित अवैध गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा। पुलिस बल लगातार सतर्क है। सूचना संकलन, गुप्त निगरानी एवं जनभागीदारी से ही इस चुनौती का सामना संभव है। उन्होंने स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों से अपील किया कि वे संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

    विषयवस्तु एवं प्रशिक्षण

    कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा NDPS एक्ट, मादक पदार्थों की पहचान, सामाजिक प्रभाव, पुनर्वास प्रक्रिया एवं नशा मुक्ति केन्द्रों की भूमिका पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों को उनके भूमिका, दायित्व एवं उत्तरदायित्वों से भी अवगत कराया गया।

    शपथ ग्रहण का आयोजन

    कार्यशाला में एक विशेष सत्र में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थितों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।*

    जनप्रतिनिधियों से संवाद

    कार्यशाला के दौरान उपस्थित मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी भी क्रमवार ली गई।प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों का शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। यह सम्मान प्रतीक स्वरूप प्रशासन की ओर से उनके सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों में सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, उनके सुझाव एवं क्षेत्रीय अनुभवों ने कार्यशाला को और भी प्रभावशाली बनाया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 12, 2026

    नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण November 12, 2026
    • छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश November 12, 2026
    • नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार November 12, 2026
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.