Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पत्थर कारोबारी सह जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी व निवर्तमान जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास के विरुद्ध सदर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
    Chatra News

    पत्थर कारोबारी सह जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी व निवर्तमान जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास के विरुद्ध सदर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : सदर थाना क्षेत्र के चटनियां मौजा में संचालित जय शिव स्टोन माईंस व क्रशर के संचालक सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी एवं चतरा जिले के निवर्तमान जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास के विरुद्ध सदर थाना में धोखाधड़ी व जिले के वरिय अधिकारियों व पीएमओ कार्यालय को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों के विरुद्ध सदर थाना कांड संख्या 216/25 के तहत भादवि के धारा 467/469/471/420/120 बी/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    क्या है मामला, जिस पर दर्ज हुआ मामला

    सदर थाना क्षेत्र के खरीक गांव निवासी सुबोध सिंह गुड्डू ने बिरजू तिवारी के पत्थर माईंस व क्रशर के उत्खनन व इससे निकलने वाले धूल कण से ग्रामीणों को होने वाली परेशानी को लेकर पहले जिला प्रशासन व खनन कार्यालय को आवेदन दिया गया था। जब जिला प्रशासन के द्वारा माईंस व क्रशर संचालन पर रोक को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई तो सुबोध सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय को समस्या से संबंधित पत्र लिखा गया। पीएमओ कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन से मामले की जांच करते हुए संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का निर्देश जारी किया। मामले पर पीएमओ कार्यालय के संज्ञान लेने के बाद माईंस संचालक व खनन कार्यालय ने कार्रवाई से बचने के लिए एक तरकीब निकाली। माईंस संचालक ने चतरा नोटरी से एक शपथ पत्र तैयार कराया। जिसमें यह लिखा गया कि खनन के काननू की जानकारी नहीं होने के कारण मामले की शिकायत पीएमओ कार्यालय से की गई थी। वह अपनी शिकायत वापस लेते हैं। इसपर आवेदक सुबोध सिंह का फर्जी हस्ताक्षर कर खनन कार्यालय को सौंप दिया गया। खनन कार्यालय ने बगैर कोई जांच पड़ताल किए शपथपत्र को पीएमओ कार्यालय भेज दिया गया। जिसके बाद आगे की कार्रवाई रुक गई। फर्जी हस्ताक्षर पर शपथपत्र की जानकारी होने पर आवेदक सुबोध सिंह ने व्यवहार न्यायालय में साक्ष्य के साथ परिवाद पत्र दाखिल करते हुए न्याय की गुहार लगाई। जिसपर न्यायालय ने सदर थाना को मामले में एफआईआर का निर्देश दिया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों के विरुद्ध सदर थाना में मामला दर्ज किया गया।

    चार माह पूर्व ही जय शिव कंट्रशन के विरुद्ध लगा है 14 करोड़ का फाइन

    सदर थाना में जिस जय शिव कंट्रशन के संचालक सह जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। उसी जय शिव कंट्रशन के विरुद्ध बीते फरवरी माह में जिला प्रशासन ने 14 करोड़ 18 लाख 3 हजार 610 रुपए का फाइन लगाया है। फाइन की यह कार्रवाई अवैध रूप से क्षमता से पत्थर का खनन व परिवहन करने के आरोप में लगाया गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.