Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जनता की परेशानी को लेकर सांसद कालीचरण सिंह ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से की मुलाकात
    Chatra News

    जनता की परेशानी को लेकर सांसद कालीचरण सिंह ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से की मुलाकात

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने आज रांची में झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद चतरा और आसपास के इलाकों की खराब सड़कों को ठीक करवाना था। सांसद श्री सिंह ने बताया कि खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क की हालत बहुत ही खराब है। गांव के लोग, किसान, बच्चे, मरीज—सबको आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। कई जगहों पर तो एंबुलेंस और स्कूल वैन भी नहीं पहुँच पाती। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने पाँच अहम सड़कों के निर्माण की माँग रखी है। उन्होंने कहा कि अगर ये सड़कें बन जाती हैं, तो न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि इलाके में विकास और रोजगार के भी रास्ते खुलेंगे।

    जिन पाँच सड़कों की माँग की गई है जो इस प्रकार हैं।

    बगरा मोड़ (NH-99) से पांकी (पलामू) तक – यह चतरा और पलामू जिले को जोड़ेगा।

    मनिका बकोरिया (NH-75) से सुरजौन मोड़ पांकी डालटनगंज रोड तक – लातेहार जिला के लोगों को फायदा होगा।

    जोरी पाखा मोड़ (NH-99) से जोलडीहा होते हुए राजपुर और कान्हाचट्टी तक – चतरा जिले के कई गांवों के लिए जरूरी रास्ता।

    राजपुर से बाराचट्टी जीटी रोड तक – यह रास्ता बिहार और झारखंड की सीमा को जोड़ेगा।

    पांकी डालटनगंज रोड से सगालीम, आसेहार, होटाई होते हुए सालमदीरी तक – पलामू जिला का यह इलाका बहुत पिछड़ा है, यहाँ सड़क बेहद जरूरी है।

    सांसद ने प्रधान सचिव से सारे प्रस्ताव जल्द से जल्द केंद्र सरकार को भेजने की अपील की। ताकि सड़क का काम जल्द शुरू हो सके और लोगों को लाभ मिल सके। इस मौके पर चतरा विधायक जनार्दन पासवान, समाजसेवी अरुण सिंह भी मौजूद थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त

    May 3, 2026

    Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार

    May 3, 2026

    Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप!

    May 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    • Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद! May 3, 2026
    • Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप! May 3, 2026
    • रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें! May 3, 2026
    • Chatra News : आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट,जन समस्याओं को रखा प्रमुखता से May 2, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश May 2, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत राजपुर पंचायत में ग्राम सभा शिविर आयोजित। May 2, 2026
    • Chatra News : कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश May 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.