Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » डीएवी शिक्षादीप स्कूल के बच्चों ने पिता दिवस पर बच्चों के कार्यक्रम से सभी लोगों को मनमोह लिया
    Chatra News

    डीएवी शिक्षादीप स्कूल के बच्चों ने पिता दिवस पर बच्चों के कार्यक्रम से सभी लोगों को मनमोह लिया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी शिक्षादीप स्कूल में फादर्स डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों नें अपने संस्कारों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।सर्व प्रथम बच्चों नें अपने अपने पिता के चरण पखारे इसके बाद तिलक लगाया,माल्यार्पण किया,आरती उतारी और पिता को विभिन्न प्रकार की मिठाईयां खिलाकर पिता के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद मांगा।इस दौरान बच्चों नें अपने भावुक कर देने वाले संशोधनों से कार्यक्रम में भावुकता की लहर फैला दी।पूजा कुमारी नें कहा कि पिता ही हैं जिनके इर्द गिर्द हमारी खुशियाँ मौजूद रहा करती है।जींदगी में हमारी खुशियों को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष करते हमारे सुपर हीरो पापा कभी भी थकान और मायूषी की झलक तक नहीं लगने देते।वहीं वरूण कुमार नें मनमोहक कविता से लोगों का मन मोह लिया।और ऐंजल और काजल कुमारी नें पिता रहित जींदगी पर गीत के माध्यम से लोगों की आंखें नम कर दी।बच्चों के पिताओं नें भी अपने संबोधन में बच्चों को उचित मार्गदर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया।प्रमोद साहू,मोहन भोक्ता,प्रमोद प्रजापति,रोहित कुमार यादव नें अपने संबोधन में कहा कि जब से हम डीएवी शिक्षादीप स्कूल से जुड़े हैं तब से बच्चों के पढ़ाई के साथ साथ उनके संस्कारों से भी संतुष्ट हैं।समाज में अन्य बच्चों को देखा जाता है कि वे अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते फिरते हैं।परंतु यहाँ के बच्चे किसी के साथ उंची आवाज में भी बात नहीं करते।स्कूल के निदेशक अमित कुमार मिश्रा नें अपने संबोधन में कहा कि इस संस्थान के द्वारा बच्चों को विषयवार शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया जाता है।यहाँ अनुशासन और संस्कार का सृजन करने पर सभी शिक्षकों के द्वारा विशेष जोर दिया जाता है।कार्यक्रम में मौके पर बिनोद कुमार यादव,राजू यादव,राजेंद्र सिंह,बिनोद सिंह, जगदेव प्रजापति,मंटु प्रसाद केशरी,संजय प्रसाद केशरी,भरत प्रजापति,राजू प्रजापति,सुरेश प्रजापति,बिगन गंझू,अमजद अंसारी,रोहित कुमार,प्रेम प्रसाद केशरी,मनोज प्रसाद केशरी,गोवर्धन साहू,रंजय यादव,रमेश सिंह,अनुज सिंह,बासधारी गंझू,बासुदेव प्रजापति,बासुदेव प्रजापति समेत अन्य लोगों नें अहम भूमिका निभाई।

    लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में

    June 23, 2026

    Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस

    June 23, 2026

    Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    • चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ June 23, 2026
    • breaking news : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर June 23, 2026
    • रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की अंतर-थाना खरीद‑बिक्री में 5 तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर कुल वजन 1.29 ग्राम तथा नकदी बरामद हुई June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,चतरा सदर थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न June 22, 2026
    • Chatra News : निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : एसडीओ प्रदीप कुमार महतो June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 22, 2026
    • Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.