Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।3 किलो 821 ग्राम ब्राउन सुगर, 2 किलो 784 ग्राम अफीम और 23 लाख रु नगद के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।
    Chatra News

    चतरा पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।3 किलो 821 ग्राम ब्राउन सुगर, 2 किलो 784 ग्राम अफीम और 23 लाख रु नगद के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में चतरा पुलिस ने बुधवार की देर शाम मादक पदार्थों की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापामारी कर एक मकान से 3 किलो 821 ग्राम ब्राउन सुगर, 2 किलो 784 ग्राम अफीम और 23 लाख 6 हजार 700 रु नगद बरामद किया है। इस मामले में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सुमित कुमार खंडेलवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली मुहल्ले में स्थित मधु कुमारी के घर पर नशीले पदार्थ की खरीद और बिक्री की जाती है। सूचना के आधार पर सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम् खंडेलवाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार को त्वरित छापामारी कर मधु कुमारी पति उदेश कुमार दांगी के घर से 3.821 कि०ग्रा० अवैध ब्राउन शुगर,2.784 किग्रा अवैध अफीम,1.019 किग्रा ब्राउन शुगर में प्रयुक्त होनेवाला सफेद पाउडर,चार बोतल एसिटल क्लोरायड कैमिकल और एक एसीई कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक नापतौल मशीन बरामद और नगद 23 लाख 6 हजार 700 रु बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार मूल्य 10 करोड़ के करीब है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के पश्चात मधु कुमारी ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि अफीम एवं ब्राउन शुगर की तस्करी में थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के उनके रिश्तेदार रौशन दांगी पिता अरूण कुमार दांगी की भी संलिप्तता है और यह मुख्य सरगना हैं। एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि मधु कुमारी, पति उद्देश कुमार दांगी, सा० पत्थलगड्डा कुम्हार टोला और रौशन दांगी पिता अरूण कुमार दांगी एवं अन्य के विरूद्ध पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या-24/2025. दिनांक-12.06.2025, धारा-111(2) (b) B.N.S. एवं 17(c)/18(बी)/21(सी)/22(सी)/25/27/28/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के समीप पुल के नीचे मिला युवक का शव

    August 31, 2026

    MMDR BILL नहीं चलेगा: चतरा में झामुमो का घर-घर जनजागरण, सड़क से सदन तक protest की चेतावनी

    August 30, 2026

    व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 9,999 रुपये, हंटरगंज में साइबर ठगी का मामला

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के समीप पुल के नीचे मिला युवक का शव August 31, 2026
    • सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी August 30, 2026
    • MMDR BILL नहीं चलेगा: चतरा में झामुमो का घर-घर जनजागरण, सड़क से सदन तक protest की चेतावनी August 30, 2026
    • व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 9,999 रुपये, हंटरगंज में साइबर ठगी का मामला August 30, 2026
    • एसएसबी 35 बटालियन सी Coy ने मदनडीह गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर August 30, 2026
    • लावालौंग में रामदेव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के 17वें सीजन का भव्य आगाज, 32 टीमें दिखाएंगी दम August 28, 2026
    • कान्हाचट्टी में एकल विद्यालय ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चों के बीच बांटी शिक्षण सामग्री August 27, 2026
    • चतरा पुलिस का बड़ा खुलासा: रहस्यमयी गिरोह से बरामद हुई भराठी बंदूक और चार चोरी की बाइक बरामद August 26, 2026
    • चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, कार व अवैध शराब की खेप जब्त..! August 24, 2026
    • शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण के मामले में आरोपी गिरफ्तार August 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.