Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Monday, October 20, 2025
Chatra News

बकराईद के पूर्व संध्या प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण।

Chatra : बकराईद के पूर्व संध्या राजपुर पुलिस और प्रखंड प्रशासन ने संयुक्त रूप से प्रखंड के कई स्थानों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आगामी शनिवार को बकरीद पर्व को लेकर दोनों समुदायों से विशेष चर्चा की। वही त्यौहार को हर्षौल्लास के साथ और भाईचारे के साथ मनाने का निर्देश दिया। वही यदि किसी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को देने के लिए कहा गया। कान्हाचट्टी अंचल अधिकारी मनोज गोप ने कहा कि प्रशासन और पुलिस प्रखंड के सभी क्षेत्रों में पैनी नजर बनाए हुए है। खासकर असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यदि कोई भी असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कान्हाचट्टी संवाददाता,विकाश कुमार

Leave a Response