Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जिला भाजपा 5 से 30 जून तक आयोजित करेगी कई कार्यक्रम!
    Chatra News

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जिला भाजपा 5 से 30 जून तक आयोजित करेगी कई कार्यक्रम!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जिला भाजपा द्वारा 5 से 30 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस क्रम में पार्टी द्वारा 24 जून को राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ सभी 12 प्रखंडों में प्रदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. वहीं जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बिषय पर एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित किया गया. कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सभी मंडलो की आयोजन समिति समेत विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिला मिडिया सोशल मीडिया के प्रमुख शामिल थे. कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कहा कि देश की जनता ने विकसित भारत, स्वाभिमान भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा किया है!प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा ने कहा जनता की उम्मीदों और विश्वासों पर मोदी सरकार लगातार 11 वें बर्ष भी खरा उतर रही है. वहीं उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी लूट, भ्रष्टाचार, अपराध से ऊपर नहीं उठ पा रही है. हेमंत सरकार पूरी तरह विकास विरोधी व जन विरोधी सरकार साबित हो रही है! भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर जाएगी और इस क्रम में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाकामियों को उजागर किया जायेगा. इस अवसर पर हजारीबाग परमंडल प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने 5 जून से लेकर 30 जून तक पार्टी द्वारा आयोजित किये जानेवाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस पर लाखों कार्यकर्ता वृक्षारोपण अभियान को शुरू करेंगे जो 15 अगस्त तक चलेगा. जिसमें एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलेगा. मोदी सरकार के 11 साल पर जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की जायेगी. 10 एवं 11 जून को जिला केंद्रों पर प्रेसवार्ता व प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम आयोजित होंगे. 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभा, 15 से 17 जून तक पंचायत स्तर पर चौपाल, आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण, 17 से 20 जून योग प्रशिक्षण और 21 जून को योगदिवस कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किये जायेंगे. जबकि 23 जून को पार्टी के प्रेरणा पुरुष डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और 24 जून को सभी 12 प्रखंड में पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी. वहीं 25 जून को लोकतंत्र हत्या दिवस, 29 जून को मन की बात कार्यक्रम और 30 जून को हूल दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे. उन्होंने सभी कार्यक्रम को संपर्क और संवाद के माध्यम से प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए. मंच संचालन महामंत्री मृत्युजय सिंह ने किया वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा जी और अक्षयवठ पांडे ने भी पार्टी कार्यक्रम के बारे मे अपनी बातो को कार्यकर्ताओं के बिच रखा महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया कार्यक्रम मे मुख्यरूप से शामिल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गन, जिला कार्यसमिति सदस्य गन, सभी मंडल अध्यक्ष गन, चतरा बिधायक जनार्दन पासवान जिला मिडिया प्रभारी काली यादव सहित सेकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुवे!

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत

    July 26, 2026

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.