Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश
    Ranchi News

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची में ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नशा कर वाहन चलानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री कैलाश करमाली, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार एवं सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

    ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में जीरो टॉलरेंस

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने नशा कर वाहन चलानेवालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए जीरो टॉलरेंस के तहत कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त द्वारा विशेषकर युवाओं को किसी प्रकार से आयोजन में आने जाने के लिए कैब या चालक की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गयी है, ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके।

    नंबर प्लेट पर टेप चिपकानेवालों पर भी होगी कार्रवाई

    बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शहर में वाहनों के नंबर प्लेट पर टेप चिपकाकर चलनेवालों के खिलाफ भी बड़ी संख्या में कार्रवाई की गयी है। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा ऐसे वाहन मालिकों की वाहन जब्ती, जुर्माना और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।

    बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा पीपीटी में माध्यम से रांची जिला में वर्ष 2025 में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने में सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इन तीन महीनों में जिला में कुल 226 सड़क दुर्घटनाएँ हुईं, जिसमें 164 लोगों की मृत्यु हुई जबकि गंभीर रूप से 11 लोग घायल हुए और 108 लोगों को हल्की चोटें आईं। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा दुर्घटना के कारणों और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ओवर स्पीडिंग पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उपायुक्त, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा स्कूल बसों, वैन एवं ऑटो के उचित जांच के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग के साथ-साथ वाहनों की स्थिति, दस्तावेज और ड्राइवर के लाइसेंस की अभियान चलाकर नियमित जांच करें।

    रांची के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों एवं स्थानों पर अवैध पार्किंग को लेकर उपायुक्त ने फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो यह सुनिश्चित करते हुए अवैध पार्किंग पर फौरन कार्रवाई करें। इसके अतिरिक्त ब्लैक स्पॉट, स्पीड ब्रेकर लगाने, साइनऐज लगाने, हिट एंड रन मुआवजा निष्पादन एवं अतिक्रमण हटाने की भी समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.