Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » ग्रामीण विकास विभाग, डीएमएफटी, जेएसएलपीएस, भूमि संरक्षण समेत अन्य की समीक्षा बैठक संपन्न
    Chatra News

    ग्रामीण विकास विभाग, डीएमएफटी, जेएसएलपीएस, भूमि संरक्षण समेत अन्य की समीक्षा बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से संचालित योजनाओं, खनन, जेएसएलपीएस, भूमि संरक्षण समेत अन्य की समीक्षात्मक बैठक की गई।

    मनरेगा अंतर्गत बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि गाइडलाइन के अनुसार लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों स्वीकृत करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। सभी प्रखंड में दो दो नरेगा पार्क बनाने हेतु भूमि चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बात कही।

     झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में मई माह में हुई है. योजना अंतर्गत जिले भर में ग्रामीण इलाकों में कुल 523 खेल मैदान का विकास किया जाना है।इसके तहत पंचायत/ग्राम स्तर पर स्थानीय खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान तैयार किया जाना है। ताकि स्थानीय बच्चे खेल मैदान में नियमित रूप से अपने खेल का अभ्यास कर अपने खेल के हुनर का विकास कर सके। वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान में 100% प्रतिशत शौचालय और ड्रेसिंग रूम की व्यवस्था हो इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना की भी समीक्षा की गई।

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के मामले में उन्होंने धामी प्रगति को देख नाराजगी व्यक्त करते हुए हंटरगंज, कान्हाचट्टी, चतरा, टंडवा, गिद्धौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा अगर इसमें सुधार नहीं देखा जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। आमजनों की योजनाओं से अपेक्षाएं जुड़ी होती है हम सभी का एक ही उद्देश्य है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्रता धारी को मिले। योजनाओं का भौतिक सत्यापन के पश्चात नियम संगत वेटिंग लिस्ट वाले लाभुकों के आवेदनों को स्वीकृत करते हुए लाभान्वित करें। जो प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हो चुकी है और उन्हें प्रथम किस्त की राशि भुगतान नहीं किया गया है उसका भुगतान करा कर आवास बनवाए। जिन लाभुकों को दूसरा या तीसरे किस्त की राशि नहीं मिली है उक्त मामलों का भी निष्पादन कराते हुए आवास का कार्य पूर्ण कराएं। किस्त के भुगतान के अनुरूप लाभकों का आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराते हुए जियो टैग कराएं यदि लाभुक किस्त के अनुरूप आवास निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं करते हैं तो नियमानुसार लाभुकों के ऊपर आवश्यक कार्रवाई करें। अबुआ आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के प्रगति की जानकारी ली गई।

    कसूरवा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं झारखण्ड आवासीय बालिका विद्यालय का हर एक माह निरीक्षण का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही कहा निरीक्षण के दौरान पठन पाठन, छात्र छात्राओं के भोजन की गुणवत्ता समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।

    सभी कार्यकारणी एजेंसी के साथ जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से संचालित योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं नाबार्ड, जेएसएलपीएस, खनन, भूमि संरक्षण समेत अन्य विभागों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई।

    बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, सभी कार्यकारिणी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार!

    March 25, 2026

    Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन

    March 25, 2026

    Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.