Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Chatra News

लावालौंग में प्राकृतिक का महापर्व सरहुल धूम धाम से मनाया गया।

लावालौंग/चतरा : प्राकृतिक के महापर्व सरहुल पूजा महोत्सव बुधवार को प्रखंड  लावालौंग के हेडूम गांव के  सरहुल अखाड़ा सरना स्थल के मैदान में धूमधाम से मनाया गया।
आयोजित सरहुल महोत्सव के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोगता तथा  अखाड़ा अध्यक्ष कामख्या सिंह भोगता उपस्थित हुए। साथ ही साथ  मुखिया हेडूम पंचायत के संतोष राम उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता  कामाख्या सिंह भोगता  तथा संचालन टिकेंद्र सिंह भोक्ता ने किया। समिति के लोगों ने आए हुए अतिथियों को गुलाल /अबीर लगाकर स्वागत किया। इसके पहले  गांव तथा पंचायत कई  गांवों का भ्रमण किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल महिला पुरुष ने  सरना स्थल  में उपस्थित अपने परंपरा के अनुसार सांस्कृतिक लोक नृत्य करते हुए सरनास्थली पहुंचे तथा अपना-अपना कला प्रदर्शन प्रस्तुत किया जिससे उपस्थित लोगों का मनमोहन लिया। महोत्सव में आए अतिथियों ने बारी-बारी से अपने संबोधन में सरहुल पूजा प्रकृति से जुड़े बातों को रखा छट्ठू सिंह भोगता ने कहा कि आज की अंधी दौड़ में प्राकृतिक की सुंदरता को बिगड़ा जा रहा है जीवन रक्षक के लिए प्रकृति से जुड़ी निशुल्क मिलने वाला हवा जल स्रोत आदि चीजों को दूषित होते हुए देखा जा रहा है शुद्ध हवा तथा शुद्ध जल लेने के लिए लोगों को अस्पताल तथा पैसों से खरीदी जा रही है, उन्होंने प्रकृति के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक होने की बात कही। इस महोत्सव के मौके पर समाजसेवी गुल्ली सिंह भोगता, विजय यादव, छट्ठू पाहन, बिनोद साव, रामजतन भोगता, कैलाश भारती, रामजतन तुरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष कामाख्या  भोक्ता समाज युवा मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष, टिकेंद्र कुमार भोक्ता, रामकुमार गंझू, झमन कुमार भोक्ता
अलावे सैकड़ो लोगों ने इस महोत्सव में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद

Leave a Response