

इटखोरी /चतरा : इटखोरी प्रखंड के कनौदी गांव के एक 15 वर्षिय बच्चा विकास कुमार की वज्रपात के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक विकास अशोक भुइयां का पुत्र था। वहीं इस दुर्घटना में इसी गांव के दीपक भुइयां पिता कोमल भुइयाँ घायल हो गया। इसके अलावे दो अन्य इस घटना में बाल बाल बच गए। घटना शनिवार दोपहर पश्चात की है। घटना के बाद बाल बाल बचे बच्चे गांव लौटे और गांव में मृतक के परिजनों और गांव वालों को इसकी सूचना दी। फिर गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचकर विकास को इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि चारों बच्चे गांव के आसपास बक्सा डैम जंगल की ओर घूमने गए थे। इसी दौरान वज्रपात होने से विकास की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं राजपुर थाना क्षेत्र के ठनका गिरने से चौरठ गांव निवासी अर्जुन यादव पिता रामेश्वर यादव घायल हो गया। जिसके बाद इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है । घटना की सुचना पाकर अस्पताल पहुंचे प्रखंड विकास अधिकारी सोमनाथ बांकिरा और इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह घायलों का हाल चाल लिया और दोनों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया।