Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न,नीट परीक्षा 4 मई को, 347 परीक्षार्थी होंगे शामिल
    Chatra News

    नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न,नीट परीक्षा 4 मई को, 347 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक की गई। मौके पर नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि परीक्षा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चतरा में होगी। परीक्षा चार मई को अपराह्न 2:00 बजें से 5:00 बजे तक होगी। केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश पर रोक लग जाएगी। उपायुक्त श्री रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने अधिकारियो के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने और सतत निगरानी के अलावा प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच और पहचान पत्र का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने की बात कही। उन्होंने प्रश्न पत्र खोलने एवं सीलबंद करने की प्रक्रिया सहित अन्य सभी गतिविधि की वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के निर्धारित दायरे में धारा 166 लागू कर भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने समेत मेडिकल व आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता तथा परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित करने की बात कहीं। परीक्षा केंद्र परिसर में ही मोबाइल केंद्र बनाने का निर्देश दिया। जहां कार्य करने वाले कर्मी एवं पदाधिकारियों का मोबाइल जमा की जाएगी। किसी भी पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र भवन में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बिना किसी असुविधा के परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलना चाहिए, इसके लिए आवश्यकतानुसार हेल्प डेस्क की स्थापना और समुचित सूचना बोर्ड लगाया जाएं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा परीक्षा केन्द्रों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित होंगे। परीक्षा संचालन का कंट्रोल रूम से भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर की दूरी तक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : विष्णुगढ़ हत्याकांड पर झामुमो का तीखा प्रहार: “भाजपा नेता ही निकला हत्यारा, बेनकाब हुआ महिला सशक्तिकरण का ढोंग!

    April 3, 2026

    Chatra News : मिट्टी ढोने वाला हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर से चंदन की मौके पर मौत बहन नेहा की हालत गम्भीर

    April 3, 2026

    Chatra News : संत तेरेसा चर्च में हुआ विशेष प्रार्थना सभा,मानव कल्याण के लिए प्रभु यीशु का हुआ था जन्म : फादर

    April 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : विष्णुगढ़ हत्याकांड पर झामुमो का तीखा प्रहार: “भाजपा नेता ही निकला हत्यारा, बेनकाब हुआ महिला सशक्तिकरण का ढोंग! April 3, 2026
    • Chatra News : मिट्टी ढोने वाला हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर से चंदन की मौके पर मौत बहन नेहा की हालत गम्भीर April 3, 2026
    • Chatra News : संत तेरेसा चर्च में हुआ विशेष प्रार्थना सभा,मानव कल्याण के लिए प्रभु यीशु का हुआ था जन्म : फादर April 3, 2026
    • Chatra News : पलायन की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी: रोजगार के लिए चेन्नई जा रहे चतरा के रौशन की ट्रेन से गिरकर मौत! April 3, 2026
    • Chatra News : हनुमान जन्मोत्सव पर BK+2 हाई स्कूल मैदान कान्हाचट्टी में भव्य आयोजन April 2, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पलामू के तस्करों से 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार! April 2, 2026
    • ​chatra News : नल-जल योजना का दम तोड़ता सिस्टम: प्यास बुझाने के बजाय खुद ‘प्यासे’ खड़े हैं जलमीनार April 2, 2026
    • Ranchi News : देर रात डेलीमार्केट में 19 साल के लाल ने लोडेड देसी कट्टा लहराना पड़ा महगा पुलिस ने घेरा कर किया गिरफ्तार ! April 1, 2026
    • Ranchi News : रांची में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चेन लुटेरे से लेकर गैस चोर तक, तीन गिरफ्तार ! April 1, 2026
    • Ranchi News : अंबा प्रसाद ने राज्यपाल मिलकर विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय युवती के साथ हुए मामले को लेकर सीबीआई जांच का मांग किया April 1, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.