Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सरकार चतरा जिले को मान चुकी है उग्रवाद मुक्त जिला, बटालियन पिंजौर हरियाणा के लिए कर चुकी है कूच
    Chatra News

    सरकार चतरा जिले को मान चुकी है उग्रवाद मुक्त जिला, बटालियन पिंजौर हरियाणा के लिए कर चुकी है कूच

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले में उग्रवाद की आग ठंडा करने तथा उग्रवाद पर लगाम लगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीआरपीएफ 190 बटालियन चतरा से पिंजौर हरियाणा के लिए कूच कर चुकी है। बटालियन के 90 प्रतिशत अधिकारी और जवान पिंजौर के लिए रवाना हो गए हैं। शेष अधिकारी और जवान एक दो दिनों में कैंप मुख्यालय को जिला पुलिस के अधिकारियों को हैंड ओवर कर पिंजौर के लिए रवाना हो जाएंगे। चतरा से रवानगी के पूर्व बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट यासिर अब्बासी सहित अन्य अधिकारी मीडिया से रुबरु हुए। अधिकारियों ने चतरा के लोगों को मीडिया के माध्यम से धन्यवाद कहा। कमांडेंट मनोज कुमार ने कहा कि चतरा जिले के लोग काफी अच्छे हैं। आम लोगों के सहयोग से ही सीआरपीएफ ने यहां उग्रवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी। इसमें स्थानीय पुलिस, आम नागरिक और मीडिया का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि चतरा इसी तरह प्रगति की राह पर अग्रसर रहे और नक्सल मुक्त रहे। यहां बताते चले कि नक्सली उन्मूलन अभियान में लगा सीआरपीएफ 190 बटालियन वीआईपी बटालियन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह बटालियन वीआईपी सुरक्षा में अपनी सेवा देगा।

    उपलब्धियों से भरा है चतरा में सीआरपीएफ का सफर, 16 ने दी है शहादत

    चतरा जिले में सीआरपीएफ 190 बटालियन का सफर उपलब्धियों से भरा रहा है। सीआरपीएफ ने 17 वर्षों में 8000 से अधिक नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया है। इसमें एक लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक का 22 ईनामी नक्सली मारे गए हैं। 239 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों का 254 हथियार और 10922 कारतूस बरामद किया गया है। नक्सलियों का लगभग एक करोड़ रुपए पकड़े गए हैं। अभियान के दौरान 179 आईडी बम बरामद किया गया है। इसमें 2171 किलो बारुद भी बरामद किया गया है। इन 17 वर्षों में जिले को नक्सल मुक्त कराने में सीआरपीएफ के 16 जवानों ने अपनी शहादत भी दिया है।

    झारखंड सरकार चतरा जिले को मान चुकी है उग्रवाद मुक्त जिला

    चतरा जिले से सीआरपीएफ 190 बटालियन को हटाने का यह निर्णय सरकार के स्वीकृति के बाद लिया गया है। झारखंड सरकार चतरा जिला को उग्रवाद मुक्त जिला की सूची में शामिल कर लिया है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने चतरा से सीआरपीएफ बटालियन को हटाने का निर्णय लिया है।

    जब उग्रवाद की आग से धधक रहा था चतरा 2008 में सीआरपीएफ ने संभाला था मोर्चा

    कभी उग्रवादियों के लिए जाफना कहे जाने वाला चतरा जिला झारखंड में उग्रवादियों के लिए सबसे सुरक्षित ठीकाना माना जाता था। चारों ओर जंगलों और पहाड़ों से घीरे चतरा जिले में उग्रवादियों की हुकूमत चलती थी। तब गृह मंत्रालय ने चतरा जिले से उग्रवादियों के सफाए के लिए सीआरपीएफ को चतरा में स्थाई रूप से स्थापित किया। वर्ष 2008 में चतरा जिले में सीआरपीएफ कैंप स्थापित किया गया था। जो 17 वर्षों तक चतरा जिले में उग्रवादियों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ने का काम किया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.