Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हंटरगंज के आरएनएम कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
    Chatra News

    हंटरगंज के आरएनएम कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस संगोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन एनएसएस पीओ डा० फहीम अहमद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एन एस एस की लक्ष्य गीत और क्लैपिंग से किया गया। लक्ष्य गीत ज्योति कुमारी निकिता शर्मा प्रियंका कुमारी,पल्लवी सिंह ने संयुक्त रूप पारंपरिक तरीके पर गया और क्लैपिंग किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी को संरक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मवारी सिर्फ मनुष्य प्रजाति पर ही है जबकि इस पृथ्वी पर लाखों जीव जंतु रहते हैं। वैज्ञानिक खोज में अब तक सिर्फ इसी पृथ्वी पर जीव पाए गए हैं।पृथ्वी के कई भूखंड आज भी वीरान हैं वहां जीव जंतुओं को जीवित रहना असंभव है।मनुष्य द्वारा उपयोग किए जाने वाले आधुनिक सामग्रियों से वातावरण समेत पृथ्वी दूषित हो रही है।विश्व में आधौगिक क्रांति ने भी इसे प्रभावित किया है।इस लिए रासायनिक खाद्यों का उपयोग न कर जैविक खाद्य का उपयोग कई दृष्टिकोण से लाभकारी माना जा रहा है।इसे सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।वहीं भूगोल विभागाध्यक्ष पूजा सिंह ने पृथ्वी दिवस पर व्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्लेशियरों का पिघलना अच्छे संकेत नहीं हैं।ओजोन परत में छिद्र होना भी बुरा संकेत है।क्लोरोफिल और कार्बन डाइक्साइड ने वातावरण और पृथ्वी को काफी नुकसान पहुंचा रहा है।पानी बिजली की कम खपत से पृथ्वी की आयु बढ़ाई जा सकती है। पृथ्वी का सिंगर पेड़ पौधा है इसे अभियान के रूप में लगाने और सुरक्षित रखने पर बल दिया।उन्होंने ने आगे कहा कि गोलबाल वार्मिंग ने मनुष्यों को अलर्ट किया है।इस पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतु पेड़ पौधों को सुरक्षित रखना होगा तभी हम सब सुरक्षित जीवन यापन कर सकते हैं।
    इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।प्रदूषण को कम करना,प्राकृतिक संसाधनों की बचत और उचित उपयोग, रीसायक्लिंग को बढ़ावा देना और पेड़-पौधों को लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना है।इस वर्ष का थीम है हमारी शक्ति हमारा ग्रह है इस पर कार्य करना है।
    सभा को एन एस एस के वालंटियरों विकास कुमार और प्रिय कुमारी ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए शपथ दिलाया।वहीं
    ज्योति कुमारी और निकिता शर्मा और प्रिया कुमारी ने संबोधन और काव्य के माध्यम से सफलता पूर्वक बात रखे।इस सभा को रुसा कोऑर्डिनेटर प्रो फखरुद्दीन अंसारी,आई क्यू एस सी कोऑर्डिनेटर प्रो अनिल कुमार सिंह,प्रो कुमारी मंजू सिंह,प्रो स्वेता सिंह,डब्लू सिंह,उपेंद्र कुमार राकेश कुमार ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को विश्व स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। पृथ्वी में जल, हरियाली, वन्य प्राणी, प्रदूषण व इससे जुड़े अन्य कारक भी हैं। धरती को बचाने का आशय है कि हमें इसकी रक्षा करने के लिए मिलकर पहल करना होगा।विश्व पृथ्वी दिवस पृथ्वी पर मंडरा रहे खतरे को दूर करने और लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। पृथ्वी पर मनुष्य ही नहीं बल्कि करोड़ों जीव जंतुओं व वनस्पतियों के रहने का भी स्थान है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का विचार पहली बार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने दिया था।22 अप्रैल 1970 को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया था।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश

    July 28, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    July 27, 2026

    Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे

    July 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश July 28, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 27, 2026
    • Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे July 27, 2026
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.