Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पोषण अभियान के तहत् पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह
    Chatra News

    पोषण अभियान के तहत् पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : 08 अप्रैल, 2025 से 22 अप्रैल, 2025 तक राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन विभाग द्वारा प्रदत्त कैलेण्डर के अनुरुप विभिन्न सहयोगी विभाग के समन्वय से चतरा जिलान्तर्गत सभी आंगनबाडी केन्द्रों में किया गया। 22 अप्रैल को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। साथ ही कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी , आर०सी०एच० पदाधिकारी चतरा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, चतरा, डी०पी०एम जेएसएलपीएस, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू उपस्थित हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी, जिप उपाध्यक्ष, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तदोपरान्त जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के थीम यथा-‘जीवन के पहले हजार दिवस का महत्व’, ‘लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाना’, ‘समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन सज्य भर में सॅल आउट’ एवं ‘बच्चों में मोटापे को नियंत्रण करने हेतु स्वस्थ जीवन शैली अपनाना’ की महत्ता सभी उपस्थित के साथ साझा की गयी साथ ही पोषण की महत्ता को भी साझा की गयी। उप विकास आयुक्त द्वारा गर्भवती महिलाएँ एवं धात्री माताओं को सुनहरे 1000 दिन पर चर्चा करते हुए पोषण की महत्ता को साझा की गयी। साथ ही सभी सेविकाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित लाभार्थियों का फेस ऑथेंटिकेशन शतप्रतिशत पूर्ण करने का निदेश सभी सेविकाओं को दी गयी। जिप उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी द्वारा सेविकाओं को संबोधित करते हुए उन्हें समाज की एक अहम कड़ी होने की बात कही गयी एवं सेविकाओं का हमारी जीवन में एक अहम हिस्सा का दर्जा देने की बात कही गयी। साथ ही सेविकाओं / सहायिकाओं को अपना कार्य दायित्व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की अपील की गयी। बच्चों का अन्नप्रासन और महिलाओं का गोदभराई व सहायिकाओं द्वारा तैयार किये गये व्यंजनो हेतु प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त

    May 10, 2026

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त May 10, 2026
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.