Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, October 21, 2025
Chatra News

सूबे के मंत्री हफ़ीजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा की आक्रोश रैली

चतरा।भारतीय जनता पार्टी के ने आज जिला मुख्यालय में एक आक्रोश रैली निकाली। इस रैली के जरिए भाजपा ने झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग की।

संविधान के अपमान का लगाया आरोप

भाजपा की यह रैली उपायुक्त कार्यालय पहुंची और यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा गया कि झारखंड राज्य वर्तमान राज्य सरकार के कारण संवैधानिक संकट से गुजर रहा है।संविधान की शपथ लेकर पद पर आसीन होने वाले मंत्री संवैधानिक मर्यादाओं को तार तार कर रहे हैं।बताते चलें कि विगत दिनों मंत्री हफीजुल हसन द्वारा यह बयान दिया गया कि हम कुरान को दिल में और संविधान को हाथ में रखते हैं।साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि मेरे लिए शरीया पहले और संविधान बाद में।यह बयान संविधान की गरिमा का उल्लंघन है।ऐसे बयानों और मानसिकता की वजह से राज्य में उन्मादी शक्तियों का मनोबल बढ़ रहा है।परिणाम यह है कि सनातनी पर्व-त्योहार दशहरा, रामनवमी, सरस्वती पूजा, शिवरात्रि, सरहुल के दौरान राज्य में विशेष समुदाय के उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी, मारपीट, दंगा फसाद और आगजनी जैसी घटनाओं को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जा रहा है। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो रही है।भाजपा ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से आग्रह किया कि हमारी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति है। जिस संविधान की शपथ लेकर वे सत्ता सुख प्राप्त कर रहे हैं, उसी का उल्लंघन भी कर रहे हैं। अतः आप राज्य को संवैधानिक संकट से दूर करने के लिए मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए मुख्यमंत्री को निर्देशित करें। रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Response