Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के आवाहन पर चतरा रक्तदान शिविर का आयोजन,सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा उत्साह से किया स्वैच्छिक रक्तदान
    Chatra News

    मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के आवाहन पर चतरा रक्तदान शिविर का आयोजन,सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा उत्साह से किया स्वैच्छिक रक्तदान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन द्वारा विगत कुछ दिन पूर्व राज्य के  सभी जिले के उपायुक्त को रक्तदान शिविर लगवाते हुए अधिक से अधिक रक्त संगृहीत करने की बात कही। जिससे गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय रक्त की आवश्यकता को पूरा किया जा सके।  प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त  रमेश घोलप के निर्देशानुसार विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में मंगलवार को 10 बजे से संध्या 5 बजे तक जिले के विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त  रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। आयोजित रक्तदान शिविर का उन्होंने निरीक्षण कर रक्तदान करने वाले सीआरपीएफ, पुलिस कर्मी, जिले व प्रखण्ड के अधिकारियों व कर्मियों का इस नेक काम हेतु रक्तदानियों का हौसला अफजाई किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, डीएफओ समेत जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान महादान किया।

    रक्त की सुनिश्चितता करने हेतु पूरे साल कैलेंडर बनाकर कैम्प आयोजित किए जाएँगे।:- उपायुक्त

       मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  के आवाहन पर आज चतरा जिले में सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उत्साह से स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। रक्तदान महादान है क्योंकि रक्तदान से जिंदगियां बच सकती है। इसके लिए सभी को बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए। जिले में रक्त संगृहीत रहने से थैलेसीमिया, एनीमिया, एक्सीडेंटल समेत अन्य  गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य  स्थिति के समय रक्त की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। आगे उन्होंने कहा जिले की ब्लड बैंक में मरीजों को पर्याप्त मात्रा में रक्त की सुनिश्चितता करने हेतु पूरे साल कैलेंडर बनाकर कैम्प आयोजित किए जाएँगे। उन्होंने सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा रक्तदान ऐसे पुण्य कार्य करूर करें रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और रक्तदान जरूर करें और इस नेक कार्य के लिए दूसरे को भी प्रेरित करें।चतरा में पहली बार शिविर में कुल 189 यूनिट रक्त संगृहीत किया गया। रक्तदानियों ने रक्तदान करने के पश्चात उत्साह के साथ सेल्फी प्वाइंट के पास पहुंच सेल्फी खिंचाई और कहा मैने तो रक्तदान किया और मुझे अच्छा लग रहा है आप भी रक्तदान जरूर करें। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी/ दक्षिणी,उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, सभी कार्यालय के कार्यालय प्रधान, रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

    July 29, 2026

    Crime News : बोकारो रेंज के आईजी ने चतरा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लंबित कांडों,अफीम तस्करी और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

    July 29, 2026

    Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न July 29, 2026
    • Crime News : बोकारो रेंज के आईजी ने चतरा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लंबित कांडों,अफीम तस्करी और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश July 29, 2026
    • Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश July 28, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 27, 2026
    • Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे July 27, 2026
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.