Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » टीएसपीसी को बड़ा झटका, दो सब जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर सहित छह गिरफ्तार
    अपराध

    टीएसपीसी को बड़ा झटका, दो सब जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर सहित छह गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार: लातेहार पुलिस को आज बड़ी सफलता उग्रवादियों के खिलाफ लगी है। पुलिस ने टीएसपीसी के दो सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर सहित छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आज एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले तीन चार माह से हमें सूचना मिल रही थी कि टीएसपीसी का एक दस्ता विभिन्न नामों से लातेहार, चतरा पलामू और गढ़वा के व्यवसायी और संवदेक से रंगदारी लेने का कार्य कर रहे थे। पहले इनके द्वारा कंचन जी के नाम से फिर प्रताप जी के नाम से लूवी वसूलने का कार्य कर रहे थे।एसपी कुमार गौरव ने बताया कि हमें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य हथियार से लैश होकर बालूमाथ / लातेहार थाना क्षेत्र के ग्राम हेसाबार-भांग जंगल में भ्रमणशील है एवं अपना पहचान छिपाकर गुप्त रूप से एरिया का रेकी कर किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बालूमाथ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया तथा प्राप्त सूचनानुसार ग्राम हेसाबार-भांग के जंगल में गुप्त रूप से घेराबन्दी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय सदस्यों को हरवे हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया एवं इनके पास तथा निशानदेही पर 04 (चार) रायफल, 01 (एक) रिवाल्वर एवं कुल 1102 (ग्यारह सौ दो) चक जिन्दा कारतुस तथा अन्य समान बरामद किया गया।
    उन्होंने बताया कि हाल में ही चंदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत डगडगिया पुल/सेरक रोड एवं लातेहार थाना अन्तर्गत रेलवे विकास कार्य तथा रमकण्डा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रोड निर्माण कार्य एवं टण्डवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कारोबारियों से टीएसपीसी संगठन का पर्चा देकर लेवी के लिए दबाव बना रहे थे एवं लेवी वसूली भी किये हैं। ये सभी पूर्व में विभिन्न थानों से गिरफ्तार होकर जेल गये हैं एवं इन सभी का अपराधिक इतिहास रहा है, नारायण भोक्ता टीएसपीसी संगठन में सबजोनल कमाण्डर के पद पर था और जेल भी गया था। पुनः जेल से आने के बाद पहचान छिपाकर गुप्त रूप से संगठन के कमाण्डर के रूप में कार्यरत रहा है तथा आलोक यादव संगठन में महुआडांड़ थाना क्षेत्र का सब जोनल कमाण्डर था एवं गिरफ्तार होकर जेल भी गया था। पुनः जेल से आने के बाद संगठन में सक्रिय रहकर कार्यरत था। अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा करीब 10 वर्षों से टीएसपीसी संगठन का सक्रिय कमाण्डर रहा है एवं संगठन के लिए अन्दर और बाहर रहकर काम करता रहा है एवं कई वर्षों से फरार चल रहा है। इनके अलावे महेंद्र ठाकुर, संजय उरांव उर्फ भगत जी और इमरान अंसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते थे।छापेमारी दल में मुख्य रूप से बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी, बालूमाथ अंचल निरीक्षण परमानन्द बिरुआ, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार, बारियातू थाना प्रभारीदेवेन्द्र कुमार, मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, अनुभव सिन्हा, रंजन कुमार पासवान, होसेन डांग, गौतम कुमार, रितेश तिग्गा राजा दिलावर, विकान्त कुमार उपाध्याय, सतेन्द्र कुमार, राहुल कुमार दुबे, (तकनिकी शाखा, लातेहार) आईआरबी-4 अमरवाडीह पिकेट एवं मुरपा पिकेट तथा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

    लातेहार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार!

    February 3, 2026

    सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

    December 6, 2025

    लातेहार में बड़ी सफलता: दो लाख के इनामी जेजेएमपी एरिया कमांडर समेत दो कुख्यात उग्रवादी गिरफ्तार

    December 3, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.