Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त श्री रमेश घोलप आमजनों की समस्याएं सुनने, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे प्रतापपुर
    Chatra News

    उपायुक्त श्री रमेश घोलप आमजनों की समस्याएं सुनने, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे प्रतापपुर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 8, 2025Updated:April 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपयुक्त  रमेश घोलप ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रतापपुर  का निरीक्षण किया।इस दौरान उपयुक्त ने आवास योजना, पंचायत के विकास कार्यों, मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेने के बाद अन्य जरूरी अभिलेख की जांच की। वहीं, जनकल्याणकारी योजना को सुचारू रूप से संचालित करने व सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा की प्रखंड और अंचलकर्मी अपने-अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतें. लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगीl क्षेत्र के लोगों का कार्य समय पर हो इसका निर्देश दिया. इतना ही नहीं प्रखंड परिसर में पानी, बिजली, शौचालय एवं साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से आए पत्रों के कंप्लायंस,कैशबुक, आवंटन पंजी एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की साथ ही प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक,सैरात पंजी एवं बंदोबस्त पंजी की अद्यतन स्थिति आदि की जांच उपायुक्त ने की। उपायुक्त कार्यालय से आए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी भी ली गई।

    उपायुक्त ने कहा…

    आज प्रतापपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निरीक्षण के दौरान  जिला व सभी संबंधित प्रखंड और अंचल स्तर के अधिकारियों के उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनी गई।एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार यथाशीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया है। कुछ मामले जैसे सड़क कनेक्टिविटी और मरम्मती  से संबंधित है इसको लेकर संबंधित को अष्टमिट बनाने का निर्देश दिया गया है। कार्यशैली को भी लेकर कुछ कुछ शिकायतें आई हैं। योजनाओं को लेकर जो शिकायत प्राप्त हुई है उसके सत्यता की जांच की जाएगी और इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रयास यह है कि झारखंड सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है वो ससमय पारदर्शिता के साथ पूरी गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतरे उसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

    एस एस प्लस टू  उच्च विद्यालय का निरीक्षण

    उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने जिले के वरीय अधिकारियों व प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ एस एस प्लस टू  उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में शिक्षक/ शिक्षिका एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों, छात्र छात्राओं की उपस्थित की जांच की गई। उन्होंने कहा छात्र छात्राओं को गुणवत्ता युक्त पठन पाठन मिले इसका खाश ख्याल रखा जाए साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिका समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्यों का निष्पादन ईमानदारी पूर्वक करेंगे।

    प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के सभागार में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में एवं उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित अधिकारियों के उपस्थिति में प्रखंड स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी जनप्रनिधियों को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने हेतु आमंत्रित किया। जिसमें एक एक कर सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उसपर उपायुक्त ने सभी की समस्याओं को सुन नियमानुसार समस्याओं की निष्पादन की बात कही। इसके अलावे अधिकारियों के साथ मनरेगा, अबुआ आवास, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत संचालित कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी क्रमवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुछ कर्मचारियों के धीमी कार्यशैली पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यशैली में  सुधार लाने की बात कही। बढ़ते तापमान को देखते हुए उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा जितने भी चापानल खराब परे हैं उसका मरम्मत कराते हुए उसे चालू अवस्था में लाएं जिससे आमजनों को पेयजल की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

    पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    8 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत मंगलवार को उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने प्रतापपुर प्रखंड सह अंचल परिसर  से पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही उक्त मौके पर पोषण पखवाड़ा से संबंधित शपथ भी लिया गया। मौके पर  ने उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू से पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत किए जा रहे कार्यों एवं जागरूकता रथ के रोस्टर के संबंध में जानकारी ली। जागरूकता रथ के द्वारा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर ग्रामीण व अन्य को पोषण पखवाड़ा 2025 के उद्देश्यों जैसे बच्चों के जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिवस पर ध्यान, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार प्रसार, समर कार्यक्रम से समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन, बच्चों में मोटापे के समाधान के लिए स्वस्थ जीवन शैली आदि के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, फल, अंडा आदि शामिल करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में

    June 23, 2026

    Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस

    June 23, 2026

    Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    • चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ June 23, 2026
    • breaking news : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर June 23, 2026
    • रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की अंतर-थाना खरीद‑बिक्री में 5 तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर कुल वजन 1.29 ग्राम तथा नकदी बरामद हुई June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,चतरा सदर थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न June 22, 2026
    • Chatra News : निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : एसडीओ प्रदीप कुमार महतो June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 22, 2026
    • Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.