Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा मे कौशल मेला का मंत्री ने विधिवत किया उद्घाटन। सूबे की सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए काफी संवेदन शील है। भोक्ता
    Chatra News

    चतरा मे कौशल मेला का मंत्री ने विधिवत किया उद्घाटन। सूबे की सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए काफी संवेदन शील है। भोक्ता

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     Chatra :-सूबे के हेमंत सरकार के मंत्री सत्यानंद भोगता रविवार को चतरा नगरपरिषद क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, हैलीपैड ग्राउंड में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा आयोजित एक दिवसीय कौशल मेला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं मेले का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया। इसके उपरांत मंत्री ने कौशल विकास विभाग के द्वारा जारी एक पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री भोगता ने मौके पर कई युवा एवं युवतियों को कई निजी संस्थानों का ऑफर लेटर प्रदान किया। इसके उपरांत मंत्री श्री भोगता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि युवाओं को उनके नजदीकी स्थान पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। हेमंत सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर काफी संवेदनशील है। सरकार रोजगार सृजन को लेकर हर दिन नया कदम उठा रही है। सरकार हर एक जिलों में युवाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बना रही है। जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। रोजगार के दिशा में सरकार ने बहुत बड़ा निर्णय लिया है। इस कड़ी में सरकार ने निजी क्षेत्र के संस्थानों में स्थानीय लोगों को 75% नियोजित करने के लिए झारखंड राज्य में निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 को विधानसभा से पारित किया है। इसका सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर एक प्रखंड में प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। सूबे की हेमंत सरकार बेहद संवेदनशील सरकार है। युवाओं के सुविधा के लिए अब प्रखंडों में भी रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में डीसी अबू इमरान, डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसी पवन कुमार मंडल, एसडीओ मो मुमताज अंसारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, श्रम अधीक्षक अरबिंद कुमार, नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, राष्ट्रीय जनता दल महिला मोर्चा शारदा देवी, जिलापरिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.