Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,होली और रमजान आपसी भाईचारगी व सौहार्द के साथ मनाएं
    Chatra News

    जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,होली और रमजान आपसी भाईचारगी व सौहार्द के साथ मनाएं

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : होली और रमजान को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (प्रोवेशन) ऋत्विक श्रीवास्तव , अपर समाहर्ता अरविंद कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों से आए जन प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें उपायुक्त और अपर पुलिस अधीक्षक (प्रोवेशन) ने जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने एक-एक कर पूर्व के दिनों में मनाए गए त्योहारों की जानकारी दी। उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए शांति समिति के सदस्य से आगे भी प्रेम और भाईचारा के साथ पर्व मनाने की बात कही। उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही उत्पाद विभाग को संबन्धित के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए शख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    अपर पुलिस अधीक्षक (प्रोवेशन) ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो प्रशासन को सूचित करें। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पैनी नजर रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्व को चिन्हित करने और पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने त्यौहारों के दौरान सक्रिय होकर पेट्रोलिंग, धारा 107 के तहत कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर पैनी नजर बनाए रखने समेत अन्य विषयों को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    विधि व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे

    सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को लेकर विधि-व्यवस्था नियंत्रण के लिए पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में किए गए अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत व ग्राम स्तर पर शांति समिति के बैठक की जानकारी बिंदुवार ली गई। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी शांति समिति के सदस्यों से सुझाव भी प्राप्त किया गया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से सभी को होली और पवित्र रमजान माह की शुभकामनाएं दी। बैठक में डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, टंडवा,जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद विनीता कुमारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सभी थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 12, 2026

    नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण November 12, 2026
    • छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश November 12, 2026
    • नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार November 12, 2026
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.