Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Chatra News

आरएनएन कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

चतरा : हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सभागार में एन एस एस के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का नृतित्व एनएसएस पीओ डा० फहीम अहमद ने किया।इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए।यह कार्यक्रम अपने रीतिरिवाज के अनुसार प्रारंभ किया गया।स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन मोड में एन एस एस की महत्ता और विशेषता पर व्यापक रूप से समझाने का प्रयास किया गया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर व्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए कॉलेज के एनएसएस की स्वयंसेविका शौर्या कुमारी ने कहा कि अमेरिका और रूस में शुरू किया गया महिला दिवस आज पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसी दिवस के कारण दुनिया की आधी आबादी महिला को जमीन पानी हवा और अंतरिक्ष में जा कर अपनी काबिलियत का परचम लहराने में सफलता अर्जित की है।इतना ही नहीं ,गीत संगीत,नृत्य,खेल,कला विज्ञान,शिक्षा,अदालत में अपनी काबिलियत का अनमोल नमूना पेश कर अपनी सबली नारी होने का सुबूत दे चुकी है।इतना ही नहीं देश,प्रदेश में सरकार चला अपनी राजनीतिक क्षमता को भी दुनिया के सामने सफलता पूर्वक पेश करती चली आ रही है।आज महिलाएं फौज की कमांडिंग कर रही हैं देश की सुरक्षा में भी अग्रिम भूमिका में नजर आ रही हैं।महिलाओं को अबला समझने वालों के समक्ष देश के बड़े प्रशासनिक पद पर सुशोभित कर यह साबित कर दिया कि जिला राज्य और देश चलाने का अवसर मिला तो बेहतर साबित हुई है ! पुरुषों से किसी भी तरह कमजोर नहीं नजर आती है।इस लिए समाज में पुरुष प्रधान वाली मानसिकता से महिलाओं को निकलने पर बल दिया गया।उसने आगे कहा कि आज भी महिलाओं को शोषण करने में महिलाएं ही अहम भूमिका में नजर आती हैं।इस लिए महिलाएं महिलाओं के सम्मान और मर्यादा के लिए आगे आएं तभी समाज का कल्याण संभव है। जबकि मनमीत कौर ने महिला दिवस के स्थापना और उसके ऐतिहासिक पहलुओं पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला।सभा को प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह,सुहाना प्रवीण,कुसुम कली,प्रिय कुमारी ने संबोधित किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋतु राज,अमित कुमार,मनीष यादव, मो हसन,अलका कुमारी, अनु कुमारी, कुम कुम, जितनी ने महती भूमिका निभाई।

Leave a Response