राजकीय इटखोरी महोत्सव के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु चार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


Chatra : जिले के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के मां भद्रकाली मंदिरा परिसर में 19, 20 एवं 21 फरवरी को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 का आयोजन निर्धारित है। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री सुदिव्य कुमार माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा 3 बजे किया जाएगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह, सम्मानित उपस्थित माननीय विधायक सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री उज्ज्वल कुमार दास एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री जनार्दन पासवान, गरिमामयि उपस्थिति श्री धर्मगुरु स्वामी रविन्द्र कीर्ति जी हस्तिनापुर, श्री ताराचंद जैन अध्यक्ष झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड, नांगजेय दोरजी सदस्य सचिव बोध गया मंदिर प्रबंधन समिति रहेगी।
राजकीय ईटखोरी महोत्सव के पहले दिन 19 फरवरी को सर्वप्रथम माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार का आगमन, मंदिर दर्शन, पूजन एवं महोत्सव का उदघाटन, वहीं 04ः30 बजे से 05ः00 बजे संध्या तक विपिन मिश्रा एवं ग्रुप द्वारा शंख वादन एवं डमरू वादन, 05ः00 बजे से 05ः15 बजे तक न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र द्वारा नागपुरी नृत्य, 05ः15 से 05ः30 बजे तक नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड छउ नृत्य, 05ः30 बजे संध्या से 05ः45 बजे तक नीरज डांस एकेडमी चतरा द्वारा डांस, 05ः45 बजे से 06ः15 बजे तक एवं 07ः45 बजे से 08ः15 बजे तक राजीव निगम द्वारा कॉमेडियन, 06ः15 बजे सेे 07ः45 तक चंदन तिवारी द्वारा भोजपुरी लोकगायिका, 08ः15 बजे रात्रि से 10ः15 बजे तक सलमान अली द्वारा बॉलीवुड गायन।
20 फरवरी
01ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक सेमिनार, 06ः00 बजे संध्या से 06ः15 बजे तक सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप द्वारा योगासन, 06ः15 बजे से 06ः30 बजे तक साक्षी प्रिया दुबे द्वारा लोकगीत, 06ः30 बजे से 06ः45 बजे तक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्कूल चतरा द्वारा डांस, 06ः45 बजे से 07ः00 बजे तक मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला द्वारा पाईका नृत्य, 07ः00 बजे से 08ः00 तक रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप द्वारा बॉलीवुड गायन, 08ः00 रात्रि से 10ः00 तक जॉली मुखर्जी द्वारा बॉलीवुड गायन।
21 फरवरी
11ः00 बजे दिन से महोत्सव तक प्रदर्शनी, 06ः00 बजे संध्या से 06ः30 बजे संध्या तक वर्षा ऋतृ एण्ड ग्रुप द्वारा नागपुरी एवं खोरठा डांस, 06ः30 बजे संध्या से 06ः45 बजे संध्या तक अनुज्ञा शार्मा द्वारा लोकगीत, 06ः45 बजे संध्या से 07ः00 संध्या तक सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप चतरा द्वारा डांस, 07ः00 बजे संध्या से 07ः20 बजे संध्या तक अथर्व बक्सी द्वारा बॉलीवुड गायन, 07ः20 बजे संध्या से 07ः40 बजे संध्या तक दिवस कुमार धनबाद द्वारा बॉलीवुड गायन, 07ः40 बजे संध्या से 07ः50 बजे संध्या तक अभिषेक प्रधान द्वारा गायन, 07ः50 बजे संध्या से 08ः00 रात्रि तक आर्यन राय द्वारा गायन, 08ः00 बजे रात्रि से 10ः30 बजे रात्रि तक डॉ0 विष्णु सक्सेना, पदमिणी शार्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल द्वारा हास्य कवि एवं प्रेमगीत कवि, रात्रि 10ः30 बजे समापन समारोह।
प्रचार रथ को किया गया रवाना
तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 के भव्य व सफल आयोजन के उद्देश्य से आज चार प्रचार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें तीन रथ जिले से यथा एक समाहरणालय परिसर उपायुक्त श्री रमेश घोलप, दूसरा विकास भवन परिसर से उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, तीसरा अनुमंडल कार्यालय परिसर चतरा से अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं चौथे प्रचार रथ को इटखोरी मंदिर परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी इटखोरी द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंड के पंचायत व ग्राम स्तर पर घूम घूम कर आम जानो को राजकीय इटखोरी महोत्सव के बारे ने जानकारी देगी। जिससे अधिक अधिक लोग महोत्सव में पहुंच कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।