Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी व एसपी ने किया संयुक्त ब्रीफिंग
    Chatra News

    वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी व एसपी ने किया संयुक्त ब्रीफिंग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 10, 2025Updated:February 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार पांडेय द्वारा वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग किया गया।उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण के दौरान कदाचार करते यदि कोई परीक्षार्थी पकड़े गये, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएंगे। आगे कहा केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने व उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने हेतु सभी तैयारी पूर्व में ही पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा: माध्यमिक परीक्षा-2025 की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 बजे से 1.00 बजे अपराह्न तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)-2025 की परीक्षा 2.00 बजे से 5.15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी। ज्ञात हो कि माध्यमिक परीक्षा-2025 व इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)-2025 11 फरवरी से 03 मार्च तक आयोजित होगी। माध्यमिक में 17771 और इंटरमीडिएट में 11838 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा-2025 के लिए चतरा जिला में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें कुल 17771 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए चतरा जिला में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें कुल 11838 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस पर उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/ पदाधिकारी, केंद्रा अधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायर टीम समेत अन्य सभी का कहा परीक्षा के कार्य में जिन सभी की ड्यूटी लगाई गई है और जो दायित्व सौंपे गए है इसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। आगे कहा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन हो यह भी सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी में अनुपस्थित व लापरवाही करते अगर कोई अधिकारी या कर्मी पकड़े जाते हैं तो उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी को कहा कि आपकी प्रतिनियुक्ति जिन दंडाधिकारी के साथ की गई है उनसे समय से पूर्व समन्वय स्थापित कर लें जिससे परीक्षा के दिन कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। साथ दिए गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक निभाएं। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े इसका भी खास ख्याल रखेंगे। उक्त मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, टंडवा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.