Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा के ए एम सिद्धिक पब्लिक स्कूल में रहमानी 30 का प्रतियोगिता परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न*।
    Chatra News

    चतरा के ए एम सिद्धिक पब्लिक स्कूल में रहमानी 30 का प्रतियोगिता परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न*।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : रहमानी 30 बिहार की गैर सरकारी संस्था ने लगभग तीस वर्षों से समाज में शिक्षा स्वास्थ और सामाजिक न्याय को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगाने में सफलता अर्जित की है वह ऐतिहासिक और अनुकरणीय है।शिक्षा के क्षेत्र में जे ई ई एडवांस,नीट,सी एम ए,सी ए,सी एस,क्लैट जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में इस संस्थान का नतीजा शत प्रतिशत रहा है।इतना ही नहीं बल्कि आठवीं और नवीं में दाखला के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षा आयोजित कर सफल छात्र छात्राओं को देश स्तर के प्रतियोगिता के योग्य बनाना रहमानी 30 का मिशन और विजन है।विगत तीस वर्षों से यहां के छात्र छात्राएं देश एवं विदेश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं।रहमानी 30 इसके अतिरिक्त जमीनी सतह पर शिक्षा जागरूकता अभियान,आधुनिक दौर के कंप्यूटर शिक्षा,लैंग्वेज डेवलेपमेंट कोर्स,पब्लिकेशन पर भी संस्था कार्य कर रही है।स्वास्थ के क्षेत्र में स्वास्थ जागरूकता अभियान,हेल्थ सर्विस,आई ऑपरेशन कैंप,वैक्सीनेशन कैंप,मेडिकल डिस्पेंसरीज एंड फैसिलिटीज पर्यावरण कार्यक्रम जैसे कार्यक्रमों को चलकर समाज हित में लगातार जागरूक करने का प्रयास जारी है।शहरी क्षेत्र के अलावे अब रहमानी 30 पिछड़े क्षेत्रों में भी शिक्षा का अलख जगाने का प्रयास किया जा रहा है।रहमानी 30 अब ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए चतरा जिला के ए एम सिद्धिक पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है।जहां आज रहमानी 30 के द्वारा आयोजित होने वाले परीक्षा केंद्र पर पिछड़े और निर्धन बच्चों ने शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा दिया। इस प्रतियोगिता परीक्षा में वर्ग आठवीं, नवीं और दसवीं के छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा के बाबत स्कूल के डायरेक्टर प्रो० उमर फारूक ने बताया कि मौलाना वली रहमानी ने इसका बुनियाद डाला था जिसे मौलाना फैसल रहमानी उस मिशन को अमली जामा पहनाने में दिन रात लगे हुए हैं। मौलाना फैसल रहमानी ने चतरा जैसे पिछड़े इलाके में परीक्षा केंद्र बना कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगिता के प्रति जागरूक करने का जो प्रयास किया है इस से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति नील का पत्थर साबित होगा।इस परीक्षा में दूर दराज के बच्चे शामिल होकर अपनी प्रतिभा को जांच पाएंगे।प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को रहमानी 30 जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने का अवसर मिलेगा। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल मो मुजम्मिल ने कहा कि फैसल रहमानी साहब ने परीक्षा केंद्र यहां देकर बड़ा एहसान किया है।ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे कम खर्च पर इस बड़े प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हो कर अपनी दक्षता का परख कर पाएंगे और उसके हिसाब से अपनी पढ़ाई शुरू करेंगे ताकि देश में अपनी महती सेवा दे सकें।उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को रहमानी 30 जैसे देश के बड़े संस्थान में पढ़ने का मौका मिलेगा।जहां का रिजल्ट विगत कई वर्षों से शत प्रतिशत रहा है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    July 5, 2026

    Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.