Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल संचालन से संबंधित बैठक
    Chatra News

    वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल संचालन से संबंधित बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल संचालन से संबंधित बैठक की गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण के दौरान कदाचार करते यदि कोई परीक्षार्थी पकड़े गये, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएंगे। उप विकास आयुक्त ने केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने व उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने हेतु सभी तैयारी पूर्व में ही पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा: माध्यमिक परीक्षा-2025 की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 बजे से 1.00 बजे अपराह्न तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)-2025 की परीक्षा 2.00 बजे से 5.15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी। ज्ञात हो कि माध्यमिक परीक्षा-2025 व इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)-2025 11 फरवरी से तीन फरवरी तक आयोजित होगी। माध्यमिक में 17771 और इंटरमीडिएट में 11838 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा-2025 के लिए चतरा जिला में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें कुल 17771 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए चतरा जिला में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें कुल 11838 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

    March 26, 2026

    Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान!

    March 26, 2026

    Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

    March 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण March 26, 2026
    • Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान! March 26, 2026
    • Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम March 26, 2026
    • चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार March 26, 2026
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.