Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा।
    Chatra News

    अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी थाना प्रभारी एवं वन विभाग के पदाधिकारियों से अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु  अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। जिसमें पॉवर ऑफ प्रजेंटेशन प्वाइंट के माध्यम से जानकारी दिया गया कि वन प्रमंडल उत्तरी द्वारा वित्तीय वर्ष में वन भूमि पर 167.08 एकड़ एवं गैर वन भूमि पर 85.05 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती विनष्ट की गयी एवं 77 वन वाद / चेतावनी की कार्रवाई की गयी है। वन प्रमंडल दक्षिणी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 39.37 एकड़ वन भूमि व रैयती भूमि पर अवैध अफीम की खेती की सूचना के आलोक में 18 वनवाद दायर की गयी है एंव 04 गिरफ्तारी की गई है। 01 डीजल पंप जप्त करने की कार्रवाई की गई है। उक्त डेटा 20 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक का है। पुलिस विभाग ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के आलोंक में गत 03 वर्षों में कुल 45 कांड दर्ज किए गए है एवं 3152 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती का विनष्टिकरण किया गया है। साथ ही वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भी कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने कहा अफीम की खेती के विनष्टीकरण, रोकथाम एवं आमलोगों को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिससे उक्त विनष्टीकरण, रोकथाम का कार्य सुगमता पूर्वक किया जा सके। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे। भोले भले लोगों को उक्त कार्य में संलिप्त करने वाले लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई करें। बैठक में उक्त कार्रवाई के अलावे पूर्व में भी की गई कार्रवाई की भी गहनता पूर्वक समीक्षा की गई।

    आइये एक नशा मुक्त समाज के लिए एकजुट हों

    नशीले पदार्थों की तस्करी/बेचना,परामर्श एवं पुनर्वास,अवैध खेती,विविध / अन्य से संबंधित यदि आपके पास किसी भी गतिविधि के बारे में कोई जानकारी है या आप नशीली दवाओं से संबंधित मामलों में कोई मदद चाहते हैं, तो कृपया इस पोर्टल/वेबसाइट https://www.ncbmanas.gov.in/ पर शिकायत कर सकते हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों।सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.