Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » श्रीमती सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखण्ड ने ई-साक्ष्य ऐप से संबंधित की समीक्षा बैठक
    Ranchi News

    श्रीमती सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखण्ड ने ई-साक्ष्य ऐप से संबंधित की समीक्षा बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 4, 2025Updated:February 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : श्रीमती सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय सभागार से सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक (रेल जमशेदपुर एवं रेल धनबाद सहित) के साथ विडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से नये आपराधिक कानून यथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम में प्रावधानित धाराओं का सही एवं सकारात्मक प्रयोग करने से संबंधित घटित घटना को लेकर अपराध दृश्य, घटनास्थल, तलाशी एवं जप्ति प्रकिया तथा वादी एवं साक्षियों के बयान आदि को इलेक्ट्रानिक माध्यम से रिकार्ड किये जाने एवं ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने के संबंध में व्यापक रूप से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक ने अनुसंधान के मद्देनजर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को इस तथ्य से अवगत कराया कि घटित घटनाओं का विशेष रूप से विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के लिए शत प्रतिशत अनुसंधानकर्ताओं को ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग अनिवार्य रुप से करायी जाए। बैठक में पुलिस मुख्यालय की टीम द्वारा तैयार पी०पी०टी० के माध्यम से ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग की विधि की जानकारी सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक / वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ साझा किया गया, साथ जिलों द्वारा ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग करने से संबंधित ऑकड़ों की भी समीक्षा की गयी। निर्देश दिया गया कि सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग जिला स्तर पर अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है या नहीं इसका अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे। इस समीक्षा बैठक में पुलिस मुख्यालय सभागार में श्रीमती सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखण्ड के साथ श्री कार्तिक एस०, सी०सी०टी०एन०एस० के राज्य नोडल पदाधिकारी-सह-पुलिस उप महानिरीक्षक झा०स०पु० राँची, श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक अप०अनु०वि०, झारखण्ड, श्री राजीव कुमार सिन्हा, वरीय निदेशक आई०टी० एन०आई०सी० राँची, श्री अनुप रंजन, उप-निदेशक आई०टी० एन०आई०सी० राँची, श्री संदीप कौशिक सी०सी०टी०एन०एस० के डाटाबेस एडमिन एवं एस०पी०एम०यू० के अन्य सदस्य भौतिक रूप से एवं वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक / वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.