Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति को अपहरण कर किया हत्या
    Chatra News

    नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति को अपहरण कर किया हत्या

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 2, 2025Updated:February 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा. जिले मे एक बार फिर नक्सलियों ने उपस्थित दर्ज कराया लंबे अरसे के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति को पहले अपहरण किया, उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी. लंबुवा गांव निवासी विष्णु साव अहले सुबह मवेशी लेकर जंगल जा रहे थे , इस दौरान चार-पांच हथियारबंद नक्सलियों ने उसे अपहरण कर लिया. अपहरण के थोड़ी देर बाद ही मौत के घाट उतार दिया. टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-बालूमाथ बॉर्डर पर स्थित जंगल से शव बरामद किया गया. पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इलाके में नक्सलियों के दस्तक से लोग दहशत में हैं. पुलिस मुखबिरी के आरोप में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. एसपी विकास पांडेय, चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन व टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दी है! बतादें कि मृतक विष्णु कोयलांचल के चर्चित टेरर फंडिंग मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए का सरकारी गवाह भी थे। इससे संबंधित टंडवा थाना में दर्ज प्राथमिकी 22/18 में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सुप्रीमों समेत अन्य शीर्ष नक्सली व उसके सफेदपोश सहयोगी आरोपी हैं। जिसमे कई नक्सली और सफेदपोश अभी भी जेल के सलाखों में कैद हैं। मृतक विष्णु के सहयोगी के अनुसार वो लंबे समय से टीएसपीसी नक्सलियों के रडार पर था। पूर्व में भी उससे सड़क निर्माण के एवज में नक्सली मोहन गंझू द्वारा लेवी की मांग की गई थी। नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही थी। विष्णु के पार्टनर के अनुसार स्थानीय राजनीतिक षड्यंत्र का लाभ उठाकर टीएसपीसी नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि गांव में नाबालिग युवती के बलात्कारी को बचाने का विरोध करना भी विष्णु को भारी पड़ा है। उसपर लगातार मुखबिरी का आरोप लगाया जा रहा था।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश

    May 14, 2026

    Chatra News : दवा दुकानदारों का बिगुल: 20 मई को चतरा से लेकर देशभर हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी पर भड़का गुस्सा!

    May 14, 2026

    चतरा में ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—अब जिले में ही मिलेगा बेहतर इलाज

    May 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश May 14, 2026
    • Chatra News : दवा दुकानदारों का बिगुल: 20 मई को चतरा से लेकर देशभर हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी पर भड़का गुस्सा! May 14, 2026
    • चतरा में ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—अब जिले में ही मिलेगा बेहतर इलाज May 14, 2026
    • Chatra News : अफीम की खेती और तस्करी को रोकने के लिए कुंदा में चलाया गया जागरूकता अभियान May 14, 2026
    • चतरा पुलिस ने अफीम कारोबार के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई,10 लाख रुपए मूल्य के 2.28 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार May 14, 2026
    • Ranchi News : कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा May 13, 2026
    • Chatra News : DAV चतरा में 12वीं का धमाकेदार रिजल्ट: साइंस-कॉमर्स में 100% पास, रेहान ने मारी टॉपर्स की बाजी! May 13, 2026
    • Hazaribagh News : मेहनत ने बदली तकदीर: हजारीबाग की शोएबा इमाम ने सीबीएसई 12वीं में हासिल किए 90 प्रतिशत अंक,कुरैशी मोहल्ला की बेटी बनी प्रेरणा, सीमित संसाधनों के बीच कला संकाय में शानदार सफलता May 13, 2026
    • Hazaribagh News : 12वीं के बाद ही शुरू हो रही यूपीएससी की दौड़, युवाओं की पहली पसंद बना चाणक्य आईएएस अकादमी May 13, 2026
    • Chatra News : चतरा पुलिस ने 10 लाख के मोबाइल चोरी के 5 अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार May 13, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.