Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » गणतंत्र दिवस पर महाकुंभ की झांकी को प्रथम पुरस्कार।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी प्रस्तुतियों को किया पुरस्कृत।
    Ranchi News

    गणतंत्र दिवस पर महाकुंभ की झांकी को प्रथम पुरस्कार।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी प्रस्तुतियों को किया पुरस्कृत।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को पुरस्कार प्रदान किए। श्री संजय सेठ ने सीपीडब्ल्यूडी की झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शन के कलाकारों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए। विदित हो कि सेवाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ)/अन्य सहायक बलों के मार्चिंग दस्तों और विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए न्यायाधीशों के तीन पैनल गठित किए गए थे। इसके तहत ये पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान महाकुंभ 2025 (उत्तर प्रदेश) को प्रथम, Eternal Reverence (त्रिपुरा) को द्वितीय और Etikoppaka Bommalu (आंध्र प्रदेश) को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त जनजातीय कार्य मंत्रालय को जनजातीय गौरव दिवस पर शानदार प्रस्तुति के किए सम्मानित किया। विशेष पुरस्कार के तहत भारतीय संविधान के 75 वर्ष और जयति जय मम भारतम की प्रस्तुति को सम्मानित किया गया। समारोह में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देने वाले कई संस्थानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को याद किया कि गणतंत्र दिवस परेड में व्यक्तियों की भागीदारी राष्ट्र के प्रति लोगों के प्यार और समर्पण को दर्शाती है। श्री संजय सेठ ने इस तथ्य पर जोर दिया कि सभी झांकियों ने संरचनाओं के माध्यम से रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का योगदान नहीं है, बल्कि देश को दुनिया के सबसे मजबूत राष्ट्रों में से एक बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है। श्री संजय सेठ ने सांस्कृतिक प्रदर्शन में 5,000 कलाकारों का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देशभर के लोग इस प्रदर्शन की प्रशंसा कर रहे हैं।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.